फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   What kind of system is this: 19 registered, 30 pathology labs running without registration

ये कैसी व्यवस्था : पंजीकृत 19, बिना पंजीयन के चल रहीं 30 पैथोलॉजी

Thu, 27 Nov 2025 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
What kind of system is this: 19 registered, 30 pathology labs running without registration
- तहसील तालबेहट, पाली व मड़ावरा में नहीं हैं पंजीकृत पैथोलॉजी
विज्ञापन

- मेडिकल कचरा का निस्तारण का नहीं है कोई इंतजाम
फोटो-11
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में महज 19 पैथोलॉजी पंजीकृत हैं, जबकि अनाधिकृत तरीके से 30 से ज्यादा पैथोलॉजी चल रही हैं। ऐसे में मरीजों के स्वास्थ्य से तो खिलवाड़ किया ही जा रहा है। इसके साथ ही बायोमेडिकल वेस्ट मटेरियल निस्तारण का दावा भी खोखला साबित हो रहा है। ऐसे में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
बायोमेडिकल वेस्ट मटेरियल के निस्तारण के लिए नर्सिंग होम, पैथोलॉजी, क्लीनिक व अन्य स्वास्थ्य इकाइयों को प्रदूषण प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य किया गया था। इसमें प्रदूषण प्रमाणपत्र देने वाली संस्था ही इकाइयों से कचरा का उठान करेगी। कचरा के उठान तक मेडिकल कचरा को सुरक्षित स्थान पर रखने का प्रावधान किया गया था। इसमें कचरा के रखने के लिए मानक तय किए गए हैं।
विज्ञापन

लेकिन, जिले में मेडिकल कचरा का उठान मजाक बनकर रह गया है। यहां पर अधिकांश इकाइयां बिना पंजीयन के चल रहीं हैं। ऐसे में इनके कचरा का उठान नहीं हो पा रहा है। इकाई संचालन खुले में कचरा फैलाकर बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गठित कमेटी भी नहीं दिखा रही दिलचस्पी
विभाग ने अवैध संचालित स्वास्थ्य इकाइयों की जांच व कार्रवाई के लिए कमेटी का गठन किया है। इसमें एक डिप्टी सीएमओ व एक लिपिक समेत अन्य कर्मी नियुक्त हैं। लेकिन, इन अवैध रूप से संचालित हो रहीं पैथोलॉजी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इससे लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।
---
तीन तहसील मुख्यालय पर नहीं हैं पंजीकृत पैथोलॉजी
जनपद में तहसील तालबेहट, मड़ावरा व पाली में सीएचसी व अन्य निजी अस्पताल तो हैं। लेकिन, एक भी पैथोलॉजी पंजीकृत नहीं हैं। सूत्रों की मानें तो इन स्थानों पर एक दर्जन से अधिक पैथोलॉजी संचालित हो रही हैं। इनका पंजीयन न होने से स्पष्ट है कि मरीजों से जांच के नाम पर अवैध रूप से पैसे ऐंठ रहे हैं। कमोवेश यही स्थिति बार, बानपुर व अन्य स्थानों की बनी हुई है।

---
यह है पंजीकृत पैथोलॉजी की स्थिति
स्थान - पंजीकृत पैथोलॉजी
ललितपुर - 15
बिरधा - 01
महरौनी - 01
बांसी - 01
जखौरा - 01
---
जनपद में 19 पैथोलाॅजी पंजीकृत हैं। इसके अलावा अन्य स्थानों पर संचालित होने की जानकारी हुई है। इस पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - डाॅ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed