फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Welfare of all is the value of Sanatan culture: Rajendradas

सर्व कल्याण ही सनातन संस्कृति का मूल्य : राजेंद्रदास

Sat, 27 Jan 2024 11:34 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Welfare of all is the value of Sanatan culture: Rajendradas
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। जगतगुरु मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि सर्व कल्याण ही सनातन संस्कृति का मूल्य है। हमारे महाऋषियों ने संपूर्ण विश्व की मानवता का कल्याण तो सोचा ही है साथ ही जड़ चेतन सब की पुष्टि के उपक्रम भी दिए हैं। वह श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज निरंतर सनातन के उत्कर्ष की गाथा लिखी जा रही है जो संपूर्ण जगत की मानवता के कल्याण का प्रतीक है। उसी का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है अयोध्या में श्री रामलला जू सरकार का भव्य एवं दिव्य मंदिर का निर्माण। इस मौके पर पथ मेड़ा महाराज दत्तशरणानंद, महंत अनिरुद्धदास, महंत रामबालक दास, धनंजयदास के अलावा पं. प्रदीप चौबे, सरदार बीके, पं.राजीव कुमार बबेले, धर्मेंद्र रावत, हृदेश हुंडैत, भगवत नारायण बाजपेयी, भगवत नारायण अग्रवाल, राव राजा, संजय अवस्थी, सोनू पाठक, विवेक सड़ैया, अनुज दीक्षित, दिवाकर शर्मा, हरीशंकर साहू, राजेंद्र बाजपेयी, संजय ड्योडिया, सुभाष जायसवाल, विनीत चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed