फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Weather affected, pea, lentil and gram crops fell ill

Lalitpur News: मौसम की पड़ी मार, मटर, मसूर और चने की फसल हुई बीमार

Fri, 24 Nov 2023 10:44 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Fri, 24 Nov 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Weather affected, pea, lentil and gram crops fell ill
ललितपुर। मौसम की बेरुखी फसलों को बीमार कर रही है। हालात यह है कि मटर, मसूर और चने की फसलें बढ़ नहीं पा रही है। इन फसलों के लिए 13 से 18 डिग्री सेल्सियस तापमान अनुकूल होता है, लेकिन इन दिनों तापमान 13 डिग्री न्यूनतम और 26 डिग्री अधिकतम चल रहा है। इससे किसानों की चिंता बढ़ रही है।
विज्ञापन

खरीफ फसल पर बारिश की मार झेल रहे किसानों को एक बार फिर मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। हालत यह है कि मटर की फसल बढ़ नहीं रहीं है और छोटी फसल में फूल आ रहे हैं। कम सर्दी से फसलों की वृद्धि थम गई है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार मटर, मसूर और चने की फसलों के लिए मौसम अनुकूल नहीं है। वर्तमान में तापमान अधिक होने से फसलों की वृद्धि रुक रही है। इन फसलों के लिए तापमान अधिक हो रहा है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि खेतों में नमी रखें और तरल उर्वरकों का छिड़काव करें।
विज्ञापन

--------
रबी की फसल की बुवाई पर एक नजर
334846 हेक्टेयर में हुई रबी की फसल की बुवाई
74244 हेक्टेयर में हुई मटर की फसल की बुवाई
23970 हेक्टेयर में बोई गई मसूर की फसल
16187 हेक्टेयर में बोई गई चने की फसल
इस तरह करें फसल का बचाव
- एक लीटर पानी में 2-4 मिली नैनो यूरिया मिलाकर पत्तों पर छिड़काव करें।
- खेतों में नमी बनाए रखें। कमी होने पर सिंचाई करें।

मटर व चना की फसल बोई थी। अब फसलों की वृद्धि रुक गई है। ऐसे में फसल प्रभावित होने की संभावना बढ़ रही है।
- आकाश प्रजापति

फसलों की बुवाई की जैसे-तैसे तैयारी की है, अब फसलें बढ़ नहीं रही हैं। इससे पैदावार पर प्रभाव पड़ेगा, इसकी चिंता सता रही है।
- प्रेम साहू

फसलों के अनुरूप मौसम नहीं है। हालांकि तीन चार दिन से सर्दी बढ़ रही है। इससे फसलों की वृद्धि होगी। किसान खेत में नमी बनाए रखें। - दिनेश तिवारी, कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed