फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Four-year-old child falls into a well without a parapet; dies.

Lalitpur News: बिना मुंडेर के कुएं में गिरा चार वर्षीय मासूम, मौत

Thu, 15 Oct 2026 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Four-year-old child falls into a well without a parapet; dies.
ललितपुर/पुलवारा। थाना बार क्षेत्र के ग्राम खैरीडांग में बुधवार सुबह घर के पीछे खेत में खेल रहा चार वर्षीय मासूम विनायक बिना मुंडेर के कुएं में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजन उसे कुएं से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बार ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, ग्राम खैरीडांग निवासी संजय यादव का चार वर्षीय बेटा विनायक बुधवार सुबह घर के पीछे खेत में स्थित कुएं के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह बिना मुंडेर वाले कुएं में गिर गया और पानी में डूब गया। आसपास मौजूद परिजनों ने उसे कुएं में गिरते देखा तो तत्काल बचाने के लिए दौड़े। उन्होंने कुएं से विनायक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह अचेत हो चुका था। परिजन उसे आनन-फानन में सीएचसी बार लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बार सुधाकर पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसों का कारण बन रहे बिना मुंडेर के कुएं
ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों पर बने कई कुएं बिना मुंडेर और सुरक्षा घेरे के हैं। बारिश के दिनों में आसपास की जमीन पर फिसलन और कुओं में पानी भरा होने से खतरा बढ़ जाता है। ऐसे कुएं खेतों की ओर जाने वाले ग्रामीणों, बच्चों और मवेशियों के लिए जोखिम बने हुए हैं। जिले में पहले भी ऐसे कुओं में गिरने से कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद खुले कुओं को सुरक्षित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की जरूरत बनी हुई है।
--------------------------------

जिले में पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
-
1 अक्तूबर 2025: थाना गिरार क्षेत्र के ग्राम झांकर निवासी 12 वर्षीय अक्षय उर्फ बादल की खेलते समय बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से मौत हो गई थी।

22 जनवरी 2026: थाना गिरार क्षेत्र के ग्राम धौरीसागर मजरा सकरा में खेलते समय पांच वर्षीय कार्तिक और सात वर्षीय रामजी कुएं में गिर गए थे। दोनों की मौत हो गई थी।

25 जून 2026: कस्बा बार के मजरा राधापुर निवासी 40 वर्षीय प्रमोद कुमार रात में खेत पर जाते समय बिना मुंडेर के कुएं में गिर गए थे। पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई थी।

30 जुलाई 2026: कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम मड़वारी निवासी 10 वर्षीय बॉबी की घर के पास बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से मौत हो गई थी।

19 सितंबर 2026: थाना बार क्षेत्र के ग्राम तुर्का निवासी 55 वर्षीय बेनी बाई खेत में बने बिना मुंडेर के कुएं में गिर गई थीं। उनकी मौत हो गई थी।

19 सितंबर 2026: थाना मदनपुर क्षेत्र के ग्राम बारई निवासी 28 वर्षीय प्रवेश खेत में बने कुएं से पानी खींचते समय उसमें गिर गई थीं। उनकी मौत हो गई थी।

22 सितंबर 2026: थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम कारी पहाड़ी निवासी 16 वर्षीय प्रिंस का शव कुएं में मिला था। परिजनों ने कुएं में फिसलकर गिरने की आशंका जताई थी।
-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed