{"_id":"5ea871488ebc3e9042044a43","slug":"weat-buy-center-coruption-lalitpur-news-jhs1655566169","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद केंद्र में तौल में गड़बड़ी उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद केंद्र में तौल में गड़बड़ी उजागर
विज्ञापन
साढ़ूमल स्थित गेहूं खरीद केंद्र पर जांच करते एसडीएम
- फोटो : LALITPUR
सैदपुर। यूपी कोआपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड द्वारा संचालित सैदपुर सहकारी संघ- 02 पर साढूमल स्थित गेहूं खरीद केंद्र पर गेहूं की तौल में गड़बड़ी उजागर हुई है। किसान की शिकायत पर एसडीएम ने मौके पर जाकर जांच की। इसके बाद गेहूं से भरी बोरियों की तौल कराई गई तो गड़बड़ी उजागर हुई।
सैदपुर सहकारी संघ- 02 साढूमल के नाम से ग्राम सतवांसा और साढूमल के बीच में गेहूं क्रय केंद्र चल रहा है। सैदपुर सहकारी समिति क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्रय केंद्र पर किसान सरकारी समर्थन मूल्य पर अपना गेहूं बेचने के लिए आ रहे हैं। शासन 1925 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं को खरीदा जा रहा है।
ग्राम धवा निवासी किसान राजेश पुत्र चतुर्भुज कुर्मी एवं रामनरेश पुत्र चतुर्भुज दोनों भाइयों का गेहूं क्रय केंद्र पर तौला गया। किसान का आरोप है की केंद्र पर तौल में गड़बड़ी की गई। 50 किलोग्राम की जगह हर कट्टी में ज्यादा अनाज तौला गया। इसकी शिकायत किसान ने एसडीएम मड़ावरा कृष्ण कुमार सिंह से की। लेकिन, किसान एसडीएम की बात से संतुष्ट नहीं हुआ और उसने फोन पर जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल को मामले से अवगत कराया। इस मामले को डीएम ने गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को मौके पर भेजकर जांच के आदेश दिए। इस पर एसडीएम मड़ावरा के के सिंह, एसडीएम महरौनी ज्ञानेश्वर प्रसाद और मंडी सचिव मड़ावरा गिरिजा प्रसाद तिवारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुले हुए अनाज में से कुछ बोरियों को निकलवाकर फिर से तौल कराई। जिसमें एक बोरी का वजन 54 किलो 50 ग्राम, दूसरी बोरी का वजन का 52 किलो 550 ग्राम, इसी तरह क्रमश: 51 किलो 850 ग्राम, 51 किलो 350 ग्राम निकला। दोनों भाइयों में से रामनरेश का 16 क्विंटल और राजेश का 59 क्विंटल अनाज तौला गया। कुल 75 क्विंटल अनाज की तुलाई की गई। इसकी 6-आर रसीद कटी हुई थी। इस मामले में एसडीएम मड़ावरा कृष्ण कुमार सिंह से संबंधित जानकारी करनी चाही, तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
हमारे संज्ञान में मामला नहीं है। यदि गड़बड़ी हुई है तो कार्रवाई की जाएगी।
- रमेश कुमार गुप्ता, सहायक निबंधक सहकारिता