फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   We want to see open Kivria mother ...

हम दर्शन को आएं किवरिया खोलो मां...

Thu, 10 Dec 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 10 Dec 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
We want to see open Kivria mother ...
ललितपुर। तुवन मंदिर ग्राउंड पर चल रहे ललितपुर महोत्सव का 14वां दिन बुंदेली लोकगीतों व भजनों के नाम रहा। लोकगीत सुनने के लिए देर रात तक श्रोताओं की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन


बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पत्रकार संजीव जैन बजाज ने दीप जलाकर किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि संचार क्रांति के इस दौर में परंपराएं समाप्त होती जा रही हैं, आने वाली पीढ़ियों को इन लोक परंपराओं को देखने और समझने का मौका मिले, इसके लिए ऐसे महोत्सवों का आयोजन होना जरूरी है।
विज्ञापन


लोक भजन की शुरूआत प्रसिद्ध बुंदेली लोकगीत कलाकार चंद्रभूषण पाठक ने राम का दीवाना बन जाना सबके वश की बात नहीं..., हम दर्शन को आए किवरिया खोलो मां..., जिसकी लागी है लगन... आदि लोक भजन गाए। महिला लोकगीत कलाकार कमला राजपूत ने जग रूठे तो रूठे मैहर वाली मां न रुठे..,
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं तो तेरे ही भरोसे हनुमान जी..., मेरे मन में भारी उमंग... आदि व स्थानीय कलाकार रामकिशोर मुखिया ने नहीं काल की मजाल, जो बाल करे बांका, मेरे बजरंगी बलवाना,आप हो अद्भुत... आदि भजन गाकर श्रोताओं को आनंदित कर दिया। भजन संध्या के बाद कलाकारों ने एक से बढ़कर एक बुंदेली लोकगीतों को प्रस्तुत कर देर रात तक पंडाल में माहौल बनाए रखा।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, अधिशासी अधिकारी राकेश   कुमार, पार्षद अन्नू  चौबे, शरीफ कुरैशी,   जगदीश यादव, इदरीश  राइन,  अनुराग जैन, भवानी यादव, महेंद्र   कुमार सिंघई,  पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू  तिवारी,  अशोक   पंथ, मुस्तफा खां,   रमाकांत तिवारी, हबीब खान, आर के लावनिया, दिनेश कुमार बिरौनिया आदि  उपस्थित रहे। संचालन एडवोकेट दिनेश गोस्वामी  ने किया।


पुष्प व लठ्ठमार होली आज
ललितपुर महोत्सव के सांस्कृतिक सहायक दिनेश गोस्वामी ने बताया कि बृहस्पतिवार को एटा की पार्टी द्वारा फूलों की होली, लठ मार होली, मयूर नृत्य आदि पेश किए जाएंगे। इसके अलावा विशेष थीम नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। जिनमें शंकर व पार्वती का नृत्य तथा नाग- नागिन का नृत्य प्रमुख रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed