{"_id":"5d0be67a8ebc3e11691cae20","slug":"water-wasting-by-leakeage-lalitpur-news-jhs141788063","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिदिन हो रहा हजारों लीटर पानी फूटी लाइन से बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिदिन हो रहा हजारों लीटर पानी फूटी लाइन से बर्बाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीकेज से बेकार बह रहा कीमती पानी
ललितपुर। शहर में एक ओर जहां पेयजल की किल्लत मची हुई है, वहीं दूसरी ओर एक सप्ताह से मोहल्ला लेड़ियापुरा में पाइप लाइन लीकेज होने के कारण हजारों लीटर कीमती पानी बर्बाद होकर नालियों में बह रहा है। शहरवासी पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं, जबकि विभाग लीकेज की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। लगभग दो माह से शहर में पेयजल की किल्लत चल रही है। विभाग द्वारा मोटरों की मरम्मत कराने और पानी की बर्बादी रोकने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन, लगता है कि प्रयास सफल नहीं हो रहे हैं। ऐसा ही नजारा बृहस्पतिवार को शहर के मोहल्ला लेड़ियापुरा में देखने को मिला। जहां पाइप लाइन फूटी है। यहां से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। जो नालियों में बहकर बेकार हो जा रहा है। इस कारण मोहल्ले में नल भी तेज गति से नहीं आ पा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक सप्ताह से अधिक समय बीत गया है। तब से यह पानी बर्बाद हो रहा है। सूचना देने के बाद भी विभाग ने इसकी मरम्मत नहीं कराई है।
जल संस्थान के अवर अभियंता रामभुवन ने कहा कि मोहल्ला लेड़ियापुरा में पाइप लाइन टूटी होने की जानकारी मिल गई थी, लेकिन मरम्मत का सामान नहीं होने के कारण सुधार नहीं हो पाया। अब सामान आ चुका है। शीघ्र ही मरम्मत कर दी जाएगी।