फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water was released by opening the gates of 12 dams

Lalitpur News: 12 बांधों के गेट खोलकर छोड़ा गया पानी

Mon, 28 Jul 2025 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Water was released by opening the gates of 12 dams
ललितपुर। शनिवार को हुई जोरदार बारिश से बांधों का जलस्तर बढ़ने लगा। सिंचाई विभाग ने गोविंद सागर, राजघाट, माताटीला, शहजाद, सजनाम, कचनौदा, भावनी सहित 12 बांधों के गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी गई। रविवार सुबह तक बांधों में पानी की आवक कम होने से कुछ बांधों से पानी को कम किया और कुछ के गेट बंद कर दिए गए।
विज्ञापन

बारिश से खेतों ने तालाब का रूप ले लिया है। फसलें डूब गई हैं। बोआई ठप है। करीब-करीब सभी बांध लबालब हैं। शनिवार को झमाझम बारिश से नदी-नाले उफना गए। बांधों के भराव क्षेत्र में पानी की आवक बढ़ गई और जलस्तर निर्धारित स्तर से अधिक पर पहुंचने लगा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बांधों के गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी के निर्देश दिए। रात के समय गोविंद सागर बांध के 18 गेट छह-छह फीट खोलकर 11754 पानी की निकासी शुरू की गई। राजघाट बांध के आठ गेट खोलकर 80266 क्यूसेक, माताटीला बांध से 92600 क्यूसेक, शहजाद बांध से 15750 क्यूसेक, कचनौंदा बांध से 10856, भावनी बांध से 19862 क्यूसेक, सजनाम बांध से 4177 क्यूसेक, रोहिणी से 1135 क्यूसेक, जमड़ार से 1692 क्यूसेक, बंडई बांध से 360 क्यूसेक, उटारी से 2400 क्यूसेक और भौंरट बांध से 7265 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने लगा।
विज्ञापन

बांधों के गेट खुलने पर निचले इलाकों में बहने वाली नदियों का जलस्तर बढ़ गया और वह उफनाकर बहने लगीं। गेट खोले जाने से पूर्व सिंचाई विभाग ने निचले इलाकों में अलर्ट घोषित किया। अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड/नोडल भूपेश सुहेरा ने बताया कि बांधों में पानी की आवक ज्यादा होने पर गेटों को खोला गया था। आवक कम होने पर पानी की निकासी कम कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
अधीक्षण अभियंता ने गोविंद सागर और उटारी बांध का निरीक्षण
अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्यमंडल ललितपुर जितेंद्र सिंह कनौजिया ने शनिवार देर रात गोविंद सागर और उटारी बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने बांध पर कार्यरत कर्मचारियों से जलस्तर और पानी की निकासी को लेकर जानकारी ली। इस दौरान अधिशासी अभियंता राजघाट निर्माण खंड शैलेष कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed