फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ghats to be constructed at Summera Pond; Sadar MLA sends proposal.

Lalitpur News: सुम्मेरा तालाब पर होगा घाटों का निर्माण, सदर विधायक ने भेजा प्रस्ताव

Mon, 14 Sep 2026 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Ghats to be constructed at Summera Pond; Sadar MLA sends proposal.
नामदेव मंदिर के पीछे और शनि मंदिर की ओर होंगे विकास कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सुम्मेरा तालाब पर नामदेव मंदिर के पीछे और शनि मंदिर की ओर विकास कार्य किए जाएंगे। सदर विधायक ने इसके लिए घाटों के निर्माण, योग केंद्र और ओपन जिम सहित कई प्रस्ताव दिए हैं। इन कार्यों से स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।
तालाब के किनारे बने पैदल पथ पर सुबह और शाम को बड़ी संख्या में लोग टहलने व योग करने पहुंचते हैं। इन लोगों ने सदर विधायक से विकास कार्य कराने की समस्या बताई थी। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के प्रस्ताव के तहत यहां घाटों का निर्माण भी कराया जाएगा। एक योग केंद्र और खुला व्यायामशाला भी बनाया जाना प्रस्तावित है। नगर पालिका द्वारा सुम्मेरा तालाब के किनारे पेवर ब्लॉक और बेंचों का निर्माण कार्य वर्तमान में चल रहा है। साथ ही, यहां चारदीवारी को भी ऊंचा किया गया है। इस पर एंगल लगाकर तारबंदी की जानी है। सुंदरीकरण के लिहाज से यहां दो प्राकृतिक झोपड़ी का निर्माण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

------
सुम्मेरा तालाब पर घाटों का निर्माण व योगा सेंटर और ओपन जिम सदर विधायक की ओर से प्रस्तावित है। बोर्ड की स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही यहां विकास कार्यों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed