{"_id":"60ba81968ebc3e7fd5305425","slug":"water-tanker-supply-lalitpur-news-jhs1963700185","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत ने नगर में 16 टेंकरों से शुरू की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत ने नगर में 16 टेंकरों से शुरू की आपूर्ति
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
महरौनी में टैंकर से पानी भरकर ले जाती महिलाएं व पुरूष
- फोटो : LALITPUR
Link Copied
महरौनी(ललितपुर)। नगर पंचायत ने नगर में पेयजल संकट को दूर करने के मकसद से 16 टैंकरों से जलापूर्ति आरंभ की है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
नगर में जल संस्थान द्वारा नलों से पानी की सप्लाई की जाती है, जो कुछ दिनों से बाधित है। यहां की मोटरें खराब होने से जलापूर्ति ठीक से नहीं हो पा रही है। विभागीय उदासीनता के कारण करीब एक साल नगरवासी पेयजल से जूझ रहे हैं। इसे ध्यान में रखकर नगर पंचायत ने पेयजल संकट दूर करने के लिए 16 टैंकरों से जलापूर्ति शुरू की है। टैंकर सुबह से नगर सभी मोहल्लों में पानी की सप्लाई के लिए पहुंच रहे हैं। टैंकर जैसे ही मोहल्लों में पहुंचते हैं, वैसे ही लोग ट्रैक्टर की आवाज सुनकर महिलाएं, पुरुष व बच्चे पानी के बर्तन लेकर पानी भरने के लिए पहुंच जाते हैं। कस्बा में रहने वाले बच्चे अब टैंकर के पानी से खूब नहा रहे हैं और इस भीषण गर्मी से निजात पा रहे हैं। नगर वासियों ने इस भीषण गर्मी में जून माह में इसी प्रकार टैंकरों को चलाने की मांग नगर पंचायत अध्यक्ष से की है।
नगर पंचायत द्वारा महरौनी में टेंकर से शुरू की पानी की सप्लाई- फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।