फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water supply electric crisis

बिजली बाधित होने से महरौनी में तीन दिन से पेयजलापूर्ति ठप

Mon, 07 Jun 2021 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
water supply electric crisis
टैंकर से पानी भरते नगरवासी। - फोटो : LALITPUR
महरौनी/ललितपुर। बिजली आपूर्ति लड़खड़ाने से महरौनी में तीन दिन से पेयजलापूर्ति की किल्लत बनी हुई है। यहां के सैदपुर फीडर से तीन दिन से जल संस्थान के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे टंकी खाली रहने की वजह से नगर महरौनी समेत बीस से अधिक गांव में पेयजल आपूर्ति की समस्या खड़ी हो गई है। हालांकि जल संस्थान व नगर पंचायत द्वारा नगर में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

महरौनी स्थित बिजली सब स्टेशन में स्थापित सैदप़ुर फीडर के माध्यम से जलसंस्थान के लिए बिजली आपूर्ति की जाती है। बीते एक सप्ताह से सैदपुर फीडर के तहत जलसंस्थान को बिजली आपूर्ति करने वाला एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जो तीन दिन पहले से बदला गया। वहीं, इससे पहले जलसंस्थान की तीन मोटरें भी खराब हो गई थीं, जो अब सुधार दी गई हैं, लेकिन सैदपुर फीडर से बिजली आपूर्ति की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इसके चलते तीन दिन से जलसंस्थान की नगर को पेयजलापूर्ति करने वाली टंकी नहीं भर पा रही है। इससे नगर महरौनी और सैदपुर फीडर के अंतर्गत आने वाले करीब बीस गांव प्रभावित हो गए हैं, जहां बिजली के साथ ही पानी की किल्लत हो गई है। ऐसे में लोगों को मोहल्लों में लगे हैंडपंप या फिर जलसंस्थान व नगर पंचायत द्वारा भेजे जा रहे टैंकरों के माध्यम से पानी भरने को मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में हैंडपंपों व टैंकरों पर भारी भीड़ होने से कई बार बहुत से लोगों को पीने मात्र का ही पानी मिल पा रहा है, जिससे नगरवासियों को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

तहसील के सामने वाले मोहल्ले में पेयजल सप्लाई एक सप्ताह से चरमराई हुई है। नलों में पानी नहीं आने से बहुत दिक्कत हो रही है।
-मोनू जैन, नागरिक।
कायस्थ मोहल्ले मं कई दिन से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। कई बार उच्चाधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रजनीश रिछारिया, कायस्थपुरा।
अथाईपुरा मोहल्ला में पानी की समस्या बहुत दिनों से बाधित है, हैंडपंप से मोहल्ले में जाकर पानी भरना पड़ रहा है, लेकिन वहां भी काफी भीड़ होने से दिक्कत हो रही है। जल संस्थान द्वारा अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

--------
सैदपुर फीडर की नई व पुरानी दोनों लाइनों से बिजली नहीं मिल रही है। पांच या दस मिनट बिजली आने के बाद फिर से चली जाती है। इससे टंकी नहीं भर पा रही है। जबकि जल संस्थान की तीनों मोटरें अब कंपलीट हैं, यदि बिजली मिले तो कोई समस्या नहीं होगी।
-अभिषेक कुमार, अवर अभियंता जल संस्थान, महरौनी।
----------
जहां भी हैंडपंप खराब हैं, वहां के लिए टैंकर मंगाने के लिए मोबाइल नंबर जारी कर दिए गए हैं। सूचना मिलने पर वहां टैंकर पहुंचाकर पेयजल सप्लाई की जाएगी।
-कृष्णा सिंह, अध्यक्ष, नगर पंचायत महरौनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed