{"_id":"5eda914d8ebc3e909943b90d","slug":"water-supply-damage-in-nehru-nagar-lalitpur-news-jhs16837344","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन खराब होने से तीन दिन से नहीं आया नलों में पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन खराब होने से तीन दिन से नहीं आया नलों में पानी
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के नेहरू नगर के साथ लोअर जोन में भी जलापूर्ति कम हुई है। इससे कई मोहल्लों में पेयजल के लिए लोग परेशान रहे। कईयों ने हैंडपंप से पानी भरकर काम चलाया। वहीं, नेहरू नगर में लोग टैंकर आने का इंतजार करते रहे।
मोहल्ला नेहरुनगर की पेयजल व्यवस्था बीते वर्षों से दुरुस्त नहीं हो पा रही है। यहां पर रेलवे पुल के नीचे एयर लॉक होने से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। विभागीय लापरवाही के चलते जलापूर्ति सुचारू नहीं हो पा रही है। जहां अफसर पाइप लाइन को ठीक बता रहे हैं। वहीं मोहल्लेवासी पाइप लाइन का लीकेज सही नहीं होने की बात कर रहे हैं। उनका कहना है कि पाइप लाइन में लीकेज से मूल्यवान पानी बर्बाद हो रहा है। आए दिन मोटर फुंकने व साइफन फेल होने से आपूर्ति ठप पड़ जाती है। पटेल नगर, गोविंद नगर सहित कई मोहल्लों में जलापूर्ति अन्य दिनों के मुकाबले कम हुई। वहीं, मोहल्ला नेहरुनगर की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यहां पर बीते तीन दिन पहले रेलवे पुल के नीचे पाइप लाइन बस्ट हो गई थी, तब से अब तक इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। वहीं, विभागीय अफसर इसे ठीक होने का दावा कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह जब नलों में पानी नहीं आया तो मोहल्लेवासियों को समझने में देर नहीं लगी और वह समझ गए कि रेल्वे एक पुल के नीचे खराब हुई पाइपल लाइन अभी ठीक नहीं हुई है। लोग अपने-अपने बर्तन लेकर पानी भरने के लिए हैंडपंपों पर दौड़ पड़े। देखते ही देखते हैंडपंपों पर भारी भीड़ लग गई। प्रतिदिन सुबह से ही पानी की त्राहि-त्राहि मची हुई है, मुहल्ले वासी रोजाना पानी भरने के लिए सुबह से लेकर रात्रि तक पानी के कुप्पा लेकर दर दर भटक रहे हैं। सुबह से लेकर रात्रि तक महिलाएं, पुरुष, बच्चे, पानी भरने के लिए बर्तन लेकर हैंडपंपों पर नजर आ रहे है, जिससे हैंडपंप पर भारी भीड़ नजर आ रही है। इससे मुहल्लेवासियों का जल संस्थान के अधिकारियों के खिलाफ पानी के लिए भारी आक्रोश पनप रहा है, जो कभी भी फूट सकता है। मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी से नेहरू नगर की पानी की समस्या को दुरुस्त कराए जाने की मांग को लेकर जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश करने की मांग की है।
गत दिवस पटेल नगर का साइफन फेल हो गया था, इस कारण टंकी पूरी क्षमता से नहीं भर पाई। नेहरू नगर की आपूर्ति को सुचारु बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
अनार सिंह , प्रभारी अधिशासी अभियंता, जल संस्थान