{"_id":"64a46b70f12a28ee1306ad84","slug":"water-remains-filled-in-the-underbridge-there-is-no-arrangement-for-evacuation-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-339-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अंडरब्रिज में भरा रहता है पानी, निकासी का नहीं कोई इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अंडरब्रिज में भरा रहता है पानी, निकासी का नहीं कोई इंतजाम
विज्ञापन
ललितपुर। झांसी रेलवे मार्ग पर बने सिलगन रेलवे कॉसिंग के अंडर ब्रिज में पानी भरने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यही नहीं अंडर ब्रिज में लगी लाइटों के बंद होने से दिन में भी अंधेरा रहता है। व्यस्ततम ट्रैक होने के कारण रेलवे फाटक घंटों बंद रहता है। बारिश में इतना पानी होता है, दो पहिया व तिपहिया वाहन निकलने में भी हादसे का खतरा रहता है।
राजघाट, चंदेरी व जखौरा जाने वाले मार्ग पर ग्राम सिलगन में रेलवे क्रॉसिंग पड़ती है। रेलवे ने इस रेलवे क्रांसिंग पर अंडर ब्रिज बनाया था, रेलवे ब्रिज में अंधा मोड़ है, साथ ही इसमें बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है। आम दिनों में भी इस ब्रिज के नीचे पानी भरा होता है। वाहनों में पानी भर जाता है। जिससे लोगों को खासी परेशानी हो रही है। बरसात के समय पुल नीचे दोपहिया, तीन पहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा खतरा जहरीले जीवों का बना रहता है। पुल के अंदर काफी अंधेरा होता है, तो वहीं पानी से होकर वाहन चालकों गुजरना होता है।
बरसात के समय पानी भरने के उपरांत पंपसेट से अंडर ब्रिज का पानी खाली करवाया जाता है। लाइटें अगर नहीं चालू हैं, तो उन्हें चालू कराया जा जाएगा। - मनोज कुमार, पीआरओ, डीआरएम