{"_id":"5f67a4028ebc3e0d860c7aed","slug":"water-problem-not-sovled-in-seven-days-lalitpur-news-jhs1767465168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन में निस्तारित नहीं पाई पेयजल की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन में निस्तारित नहीं पाई पेयजल की समस्या
विज्ञापन
साइकिल पर कुप्पा टांग कर पानी ढोते परिवार के सदस्य
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। वार्ड नंबर एक सिद्दनपुरा व वार्ड नंबर तीन नेहरू नगर के बाशिंदे पिछले कई दिनों से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। रविवार को हुई आपूर्ति में कहीं एक बाल्टी तो दो बाल्टी पानी नसीब हो पाया। विशेषकर बसुरयाना मोहल्ले व आसपास लोग पानी के लिए परेशान रहे। यहां के लोगों को काफी दूर लगे हैंडपंप से पानी भरना पड़ा। सात दिन से लोग पानी के लिए परेशान हैं।
पिछले सात दिन पहले टंकी भरने वाली एक मोटर फुंक गई थी। इससे मोहल्ला नेहरू नगर, गांधीनगर, सिविल लाइन, आजादपुरा में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई। जल संस्थान ने इसे सही करा लिया है लेकिन मोहल्ला नेहरू नगर के वाशिंदों को पेयजल से राहत नहीं मिल पाई है। मोहल्ले के कई क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित बनी हुई है। बसुरयाना मोहल्ला में अभी भी पाइप लाइन का पानी नलों में नहीं पहुंच रहा है, जिससे यहां के लोगों को हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ रहा है। पिछले सात दिन से नेहरू नगर के लोग पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। कई लोग काफी दूर पर लगे हैंडपंपों से पानी भरना पड़ रहा है।
बांध भरे फिर भी बर्तन खाली
बरसात में जिले के अधिकतर बांध लबालब हो गए हैं। इसमें गोविंद सागर बांध भी शामिल है। इसके बाद भी शहर की जनता को नलों से पानी नहीं मिल रहा है। इस बात की लोगों में टीस देखी जा रही है।
विज्ञापन
जल संस्थान के अधिकारियों की घोर लापरवाही के चलते नेहरू नगर में बसुरयाना मुहल्ले के आस पास के क्षेत्र की जनता को सात दिन से पानी नही मिल पा रहा है। वहीं, सिद्दनपुरा वार्ड में पानी की समस्या बनी हुई है।
-पुष्पा
नेहरू नगर, बसुरयाना मोहल्ला व उसके आसपास पाइप लाइन से रोजाना पानी नलों में पहुंचाया जाए। अगर हम बसुरयाना मोहल्ले के आसपास के क्षेत्रवासियों को पाइप लाइन के नलों से पानी नहीं मिला तो हम सभी पानी के लिये प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
-रामवती
जल संस्थान डोड़ाघाट पर जो भी कर्मचारी पानी की मोटर चलाने के लिये लगाए गए हैं, शायद वे लोग दिन व रात्रि में लगातार मोटर नहीं चलाते हैं, जिससे पानी की दोनों टंकी नहीं भर पाती हैं। पहले शाम के सात बजे तक पानी की टंकी भर जाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। जिससे पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है।
-रामबाबू विश्वकर्मा
आपूर्ति सुचारु बनाने के नाम पर जल संस्थान के कर्मियों द्वारा खानापूरी की जा रही है। जिससे नेहरू नगर की कई गलियों की पानी की त्राहि-त्राहि मची हुई है। मोहल्ले के कई लोग हैंडपंप पर निर्भर होकर रह गए हैं।
-हरि
विभाग ने आपूर्ति के सिस्टम में जो भी गड़बड़ी आई थी, उसे ठीक कर लिया है। हैंडपंप भी सुधारे जा रहे हैं। सोमवार को हैंडपंप का सामान आने की उम्मीद है।
राहुल सिंह, अवर अभियंता, जल संस्थान