फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water problem in lalitpur

मरम्मत के बाद शहर की सुधेरगी जलापूर्ति

Fri, 01 May 2020 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Water problem in lalitpur
हैंडपंप से पानी भर कर लाती बच्ची - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। डोड़ाघाट स्थित क्षतिग्रस्त जलाशय एवं टंकी की मरम्मत के उपरांत शहर की जलापूर्ति में सुधार आएगा। पाइप लाइनों में प्रेशर के साथ पानी आएगा, इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी जलापूर्ति हो सकेगी। वर्तमान में किए जा रहे मरम्मत कार्य के कारण जलापूर्ति पर ब्रेक लग गया है। इससे लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गर्मी आते ही पेयजल की समस्या जगह-जगह उत्पन्न होने लगती है। बारिश के मौसम में डोंडाघाट स्थित पेयजल का भूतल जलाशय क्षतिग्रस्त हो गया था, इस वजह से शहर के कई इलाकों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। तत्कालीन जिलाधिकारी ने इसकी मरम्मत के लिए जहां शासन को एस्टीमेट भिजवाया था, साथ ही इसकी वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का जिम्मा जल निगम को सौंपा था। अब जल निगम ने इस पर काम प्रारंभ कर दिया है। इससे शहर के कई मोहल्लों में बृहस्पतिवार को जलापूर्ति प्रभावित हुई। इसमें मोहल्ला तालाबपुरा, गोविंद नगर, खिरकापुरा सहित कई मोहल्ले शामिल रहे। विभागीय अफसरों का मानना है कि इस काम के पूर्ण होते ही शहर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी पानी आसानी से पहुंच सकेगा।
विज्ञापन

गर्मी के समय में अक्सर जलापूर्ति बांधित होती है। जल संस्थान अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं कर पाया है। इसी सीजन में लोगों को पानी की ज्यादा आवश्यकता पड़ती है और इसी दौरान जलापूर्ति अक्सर लड़खड़ाती है। इसका स्थाई समाधान करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नीलेश
इस समय देश लॉकडाउन है। इस दौरान लोगों से घर में ही रहने के लिए कहा जा रहा है। वहीं, जल संस्थान की आपूर्ति गड़बड़ाने के कारण लोगों को मजबूरी में घर से निकलना पड़ रहा है। इससे लॉकडाउन का सही तरीके से पालन नहीं हो पा रहा है।
- शुभम
जल संस्थान अक्सर धनराशि की कमी का रोना रोता है। एक तरफ शासन ने सभी को शुद्घ पेयजल उपलब्ध कराने की बात करती है, तो दूसरी तरफ जल संस्थान कंगाल बना है तो कैसे शहर की जलापूर्ति सुधरेगी? यह समझने की बात है।
- रवि सोनी
जब गर्मी में पानी की मांग बढ़ती है, तब विभाग को टंकी व पाइप लाइन के लीकेज याद आते हैं। यदि इन्हें गर्मी से पहले सुधार लिए जाए तो शहरवासियों को गर्मी में परेशान ही नहीं होना पड़े।

- आशीष
टंकी का लीकेज सुधारते हुए पाइप लाइन को जोड़ा जा रहा है। इससे पूरी क्षमता के साथ पानी पाइप लाइनों में पहुंचेगा। इस वजह से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी की समस्या नहीं रहेगी।
- संजीव कुमार
अधिशासी अभियंता
जल संस्थान

साइकिल से पानी ढोता बच्चा

साइकिल से पानी ढोता बच्चा- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed