फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water gathering by rain

नगर में जगह जगह हुआ जल भराव

Wed, 04 Aug 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
water gathering by rain
कैप्सन - मर्दन सिंह प्रतिमा स्थल पर भरा पानी - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। नगर के महाराजा मर्दन सिंह की प्रतिमा स्थल के समीप तालाब की जल निकासी के लिए बने नाले पर अतिक्रमण होने के चलते व्यापक पैमाने पर जलभराव होने से आसपास के लोगों के मकानों में पानी भर गया। कई लोग तो रात में मकान छोड़ कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। पानी के चलते पेट्रोल पंप और तहसील के समीप बनी बस्ती में चार चार फीट तक पानी भर गया। लोग आठ वर्ष बाद हुई बारिश से नगर में हुए जलभराव को देखने मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से खेतों में पानी भरने एवं पानी के तेज भराव में कई किसानों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई। पेट्रोल पंप के समीप लगभग एक एकड़ में तोरई, लौकी आदि की फसल पूरी तरह से पानी में डूब गई। इससे किसान का बुुरा हाल है।
विज्ञापन

राधा बल्लभ का मंदिर बना तालाब-
पेट्रोल पम्प के समीप राधा बल्लभ का काफी प्राचीन सिद्ध मंदिर है। सोमवार की रात में तालाब से पानी की निकासी अधिक होने से मंदिर में लगभग चार फीट पानी भर गया। सुबह जब दर्शनार्थी मंदिर पहुंचे तो जलभराव को देखकर सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठप रही विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति
तेज हवाओं के मध्य हुई बारिश केे असर नगर की विद्युत और पेयजल आपूर्ति पर दिखा। जिसके चलते नगर की आपूर्ति सोमवार को रात में ग्यारह बजे बंद हो गई और मंगलवार को रात्रि सात बजे के बाद आई। जिससे नगर की पहले से ही गड़बड़ पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही।

ईश्वरीय कृपा से बचा हादसा
- लाइनों में फाल्ट आने के कारण ठप हुई विद्युत आपूर्ति से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। नगर के पेट्रोल पंप तिराहे पर रखा ट्रांसफार्मर पानी में पूरी तरह से डूब गया और आसपास के लोगों ने विद्युत विभाग को सूचना तक नहीं दी। विभागीय कर्मचारियों के अनुसार यदि पानी में करंट प्रवाहित होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

कैप्सन - पेट्रोल पम्प तिराहे पर भरा पानी

कैप्सन - पेट्रोल पम्प तिराहे पर भरा पानी- फोटो : TALDEHATE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed