फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water gathering by heavy rain

झमाझम बारिश में कई जगहों पर हुआ जल भराव

Fri, 23 Jul 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
water gathering by heavy rain
बारिश के पानी में कैद होकर रह गया खोखा - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बृहस्पतिवार को दोपहर में झमाझम बारिश होने से एक बार फिर शहर में कई जगह जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई। नेहरू नगर पुलिस चौकी के पास तालाब जैसा नजारा था। वहीं, निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास भरे पानी के बीच से वाहन गुजरे। मोहल्ला नेहरू नगर में कई गलियों में बारिश का पानी जमा हो गया। इससे आने-जाने में लोगों को असुविधा हुई।
विज्ञापन

शहर में तीन दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस कारण मोहल्ला नेहरू नगर, पिसनारी, तालाबपुरा, आजादपुरा में जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। बीते दिनों नगर पालिका परिषद ने जल भराव की सूचना मिलने पर समस्या का निदान कराया। बृहस्पतिवार को दोपहर में झमाझम बारिश हुई तो दोबारा जल जमाव हो गया। मोहल्ला नेहरू नगर की कई कच्ची गलियों में बारिश का पानी जमा हो गया। वहीं, नेहरू नगर पुलिस चौकी के पास निचले इलाके में पानी जमा हो गया, इससे वहां तालाब जैसा नजारा दिखाई देने लगा। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास बारिश के भरे पानी के बीच से वाहन निकले। इस दौरान राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हुई। वहीं, सड़क किनारे जो खोखा रखकर अपनी आजीविका चला रहे हैं, उनके लिए खोखे में रखे सामान को बचाने की चुनौती खड़ी हो गई। इसके अलावा ग्राहक भी दूर-दूर पानी को देख अन्य जगह खरीदारी के लिए निकल गए।
विज्ञापन

-----
शहर में जल भराव का एक कारण यह है कि कई स्थानों पर नालियों पर कच्चा व पक्का अतिक्रमण हो गया है। इस कारण पानी की निकासी ठीक से नहीं हो पा रही है।-
छोटू स्थानीय निवासी
----
नगर पालिका परिषद अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती है। यदि जल भराव की समस्या होगी तो नगर पालिका को ही इसका निराकरण कराना होगा। जो समस्या उत्पन्न हो रही है, वह नगर पालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत ही है।-
विज्ञापन
विज्ञापन

दारा सिंह
----
शहर में कुछ कॉलोनाइजरों ने अनियमित तरीके से कालोनी काट दी हैं, जिसमें न तो नाली और न ही सड़क है। इससे जल भराव की समस्या हो रही है। इस तरह की शिकायतें ज्यादा आ रही हैं। यदि कॉलोनाइजरों ने नगर पालिका परिषद डवलपमेंट चार्ज जमा किया होता तो पालिका नाली, सड़क की सुविधा मुहैया कराती। अब नगर पालिका परिषद पर इस तरह की समस्याएं थोपी जा रही हैं।
निहालचंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद

ारिश के पानी में कैद होकर रह गया खोखा

ारिश के पानी में कैद होकर रह गया खोखा- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed