{"_id":"66cc27acb24efbdcfc0e3b30","slug":"water-flowing-over-the-bridge-over-khedar-river-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-119800-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खेड़र नदी पर बने पुल के ऊपर से बह रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खेड़र नदी पर बने पुल के ऊपर से बह रहा पानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जखौरा (ललितपुर)। कई दिनों से हो रही बारिश से जखौरा से निकली खेड़र नदी उफान पर है। सिरसी एवं तालबेहट मार्ग पर बने पुल के ऊपर से नदी का पानी बह रहा है। इससे आवागमन प्रभावित है। लोग जान जोखिम में डाल नदी पर बने पुल को पार कर रहे हैं।
खेड़र नदी जखौरा क्षेत्र से गुजरती है। थनवारा, सतगता, सिरसी, नगवास, जखौरा, बुडेरा, राजपुर, कोटरा होते हुए आगे जाकर माताटीला बांध में मिलती है। इस नदी पर बांसी, सिरसी, तालबेहट के रास्तों पर पुल बने हैं। नदी पर निर्मित पुलों की ऊंचाई कम है। वर्तमान में तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से बांसी, सिरसी, तालबेहट जाने वाले मार्ग पर बने पुलों के ऊपर खेड़र नदी का पानी बह रहा है। इसके बावजूद लोग छोटे-छोटे बच्चों तक को गोद में लेकर पुल पार कर रहे हैं। यहां के लोग बताते हैं कि कई बार उन्होंने इस नदी पर निर्मित पुलों की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
-- -- -- --
सुरक्षा के नहीं इंतजाम : वर्तमान में नदी नालों के उफान मारने और रिपटों, पुलों के ऊपर पानी बहने के कारण किसी प्रकार की कोई घटना न हो, इसके लिए एसपी ने सभी थानों को अपने क्षेत्र में सुरक्षा के प्रबंध कर पुलिस कर्मियों के ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन, बांसी, सिरसी, तालबेहट जाने वाली सड़क पर बने इन पुलों पर सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं हैं।