फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Six villagers trapped on island built on farm in flood of Betwa river

Lalitpur: बेतवा नदी के सैलाब में खेत पर बने टापू पर छह ग्रामीण फंसे, बचाव कार्य में जुटा प्रशासन व पुलिस

Sun, 21 Aug 2022 06:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 21 Aug 2022 06:45 PM IST
सार

खेत में फंसे लोगों को पुलिस व प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं गांव के अन्य लोग भी जानकारी पाकर मौके पर जमा हो गए हैं। बताया गया है कि गांव के आगे खेतों के पास एक नाला निकला हुआ है। बीते दो दिनों से हो रही बारिश के चलते यह नाला उफान पर है, जबकि आगे बेतवा नदी निकली है। अचानक अधिक पानी आने से लोग वहां फंस गए।

विज्ञापन
Six villagers trapped on island built on farm in flood of Betwa river
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ललितपुर के थाना जखौरा के किसलवास गांव में छह ग्रामीण बेतवा नदी की बाढ़ के बीच टापू पर बने खेत में फांस गए हैं। जानकारी मिलने पर एसडीएम, तहसीलदार व थाना जखौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई है और टापू पर पहुंचे ग्रामीणों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को निकालने के लिए स्टीमर मंगवाई गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ग्राम के सिलवास निवासी तुलाराम, तुलाराम की पत्नी रचना एवं उसका ससुर और इसके अलावा गांव की ही एक अन्य महिला व दो ग्रामीण टापू पर फंसे हैं। पुलिस व प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं गांव के अन्य लोग भी जानकारी पाकर मौके पर जमा हो गए हैं। बताया गया है कि गांव के आगे खेतों के पास एक नाला निकला हुआ है। बीते दो दिनों से हो रही बारिश के चलते यह नाला उफान पर है, जबकि आगे बेतवा नदी निकली है।
विज्ञापन


रविवार को राजघाट बांध के 16 गेट खुलने से बेतवा नदी में भी बाढ़ आ गई और सभी लोग खेत पर बने टापू पर फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि उक्त लोगों खेती होने के चलते वे वहां गए थे। जब वह पानी के बीच फंस गए तो देर शाम को उन्होंने गांव में फोन करके इसकी सूचना दी। प्रधान प्रतिनिधि डॉक्टर शिशुपाल ने बताया टापू पर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास हो रहा है। डीएम आलोक सिंह ने बताया कि अधिकारी गांव पहुंच गए हैं। राजघाट बांध के गेट बंद कराकर स्टीमर से सभी को सुरक्षित निकालने की कोशिश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed