{"_id":"665250c338e806b327018a24","slug":"water-filled-in-15-ponds-from-the-canal-of-shahzad-jamni-sajnam-dam-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-115169-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: शहजाद, जामनी, सजनाम बांध की नहर से 15 तालाबों में भरा गया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: शहजाद, जामनी, सजनाम बांध की नहर से 15 तालाबों में भरा गया पानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गर्मी के मौसम को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों और मवेशियों को पानी की दिक्कत न हो, इसके लिए शहजाद बांध की नहर चलाकर 11 और सजनाम व जामनी बांध से एक-एक तालाब-पोखर को लबालब कर दिया गया है। यह सभी 15 तालाब सिंचाई विभाग के अंतर्गत हैं।
जनपद को बांधों के नाम से जाना जाता है। यहां चौदह बांध परियोजनाएं हैं, जिससे सिंचाई के साथ पेयजल के लिए पानी उपलब्ध कराया जाता है। इसके साथ विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-बड़े तालाब/पोखर हैं। इनके पानी का उपयोग गांव के लोग सिंचाई के साथ अन्य उपयोग में करते हैं। इसके साथ ग्रामीण क्षेत्रों के मवेशियों की प्यास भी बुझाते हैं। इन दिनों भीषण गर्मी से करीब एक दर्जन तालाब/पोखरों में या तो पानी कम बचा था या फिर सूख गए थे। लोगों और मवेशियों को होने वाली दिक्कत को देखते हुए सिंचाई विभाग ने इन तालाबों को भरने की कवायद शुरू की। शहजाद बांध की नहर का संचालन कर करीब 11 तालाब/पोखरों को भरा गया। इतना ही नहीं सजनाम बांध और जामनी बांध की दायीं नहरों को खोलकर एक-एक तालाब को भर दिया गया है। तालाबों के भर जाने से इन क्षेत्रों के गांव के लोगों और मवेशियों को तो राहत मिली ही है, यहां के हैंडपंपों में भी पानी की कमी नहीं हो रही है।
-- -- -- -
नहर से भरे गए यह तालाब/पोखर
शहजाद बांध की नहर से ब्लॉक तालबेहट अंतर्गत पूराकलां पोखर, सारसेड का तालाब, विजयपुरा तालाब, पूराकलां तालाब, हसगुवां तालाब, एवनी तालाब, भुचेरा तालाब, जेरा तालाब, नत्थीखेड़ा तालाब, पठारी तलैया, खेरा का तालाब सौ फीसदी भरा गया है। जबकि, सजनाम बांध की नहर से ग्राम समोगर का तालाब, बजर्रा का तालाब भरा गया है। महरौनी क्षेत्र स्थित मोगयाना का तालाब जामनी बांध की दायीं नहर का संचालन करके भरा गया है।
विज्ञापन
-- -- -- --
बार और डुलावन के तालाब में साठ फीसदी से अधिक पानी
ब्लॉक बार अंतर्गत कस्बा बार में स्थित प्राचीन तालाब में वर्तमान में 65 फीसदी पानी भरा हुआ है। इसके साथ ग्राम डुलावन में स्थित तालाब में 60 फीसदी पानी उपलब्ध है।
-- -- -- -
गर्मी को देखते हुए सिंचाई विभाग अंतर्गत आने वाले एक दर्जन से अधिक खाली तालाबों को बांधों से नहरों का संचालन करके भर दिया गया है। अब ग्रामीणों और मवेशियों को पानी के लिए परेशानी नहीं होगी।
इं. नंदराम, सहायक अभियंता राजघाट निर्माण खंड