{"_id":"5e445abd8ebc3ee59c636b4b","slug":"water-education-road-is-not-good-in-mlas-ward-lalitpur-news-jhs159937664","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी, शिक्षा,सड़क, कुछ भी तो ठीक नहीं विधायक के वार्ड में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी, शिक्षा,सड़क, कुछ भी तो ठीक नहीं विधायक के वार्ड में
विज्ञापन
ललितपुर। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा का आवास वार्ड नंबर 25 चौबयाना में है। इस वार्ड से उनका बचपन से ही नाता रहा है। कुशवाहा इसी मोहल्ले में बड़े हुए और विधायक भी बन गए पर लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या को वह भी दूर नहीं कर सके। कई गलियों में तो चालीस साल पुरानी पाइप लाइनें बिछी हुई हैं, जो अब जंग खा चुकी हैं। जिस समय इन पाइप लाइनों को बिछाया गया, तब इनमें कनेक्शनों की संख्या कम थी। वर्तमान में कनेक्शन बढ़ गए, जिससे लाइनों से पानी ऊपरी क्षेत्रों में नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में स्थानीय लोग आसपास लगे हैंडपंप से पानी भरते हैं। अब हैंडपंप भी समय से नहीं सुधर रहे हैं। कई हैंडपंप महीनों से खराब पड़े हैं। जल संस्थान खराब हैंडपंपों की मरम्मत के लिए सामग्री मुहैया नहीं करा पा रहा है।
मलैया मंदिर के पास नई बस्ती बस गई है, वहां पाइप लाइन का विस्तार नहीं हो पाया है। वार्ड में पुराने कुएं बने हुए हैं, ,जो देखरेख के अभाव में अपना अस्तित्व खो रहे हैं। राघवजी मंदिर से ललितेश्वरी मंदिर का रास्ता उबड़-खाबड़ है। बांध के गेट खुलते ही नदी का रपटा डूब जाता है। पंचमुखी मंदिर के मार्ग पर बना पुल बाढ़ में बह गया था। लोगों ने खुद कोशिश कर पुल पर मिट्टी डाली, जिससे आने-जाने की फिलहाल व्यवस्था बनी। विधायक के आवास से सटा वार्ड दो रैदासपुरा भी पेयजल की समस्या से जूझ रहा है। चौबयाना की कुल आबादी 7100, चौबयाना में कुल मतदाता 5400
सरकारी स्कूल के लिए भवन न शिक्षक
वार्ड 25 चौबयाना में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबयाना नंबर एक व प्राथमिक विद्यालय चौबयाना नंबर दो, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवालय संचालित हैं। इनमें शिक्षकों की कमी है। प्राथमिक विद्यालय चौबयाना व शिवालय में एक भी शिक्षक तैनात नहीं है। इन स्कूलों को कामचलाऊ व्यवस्था में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
वार्ड में मच्छरों का प्रकोप है। नगर पालिका परिषद द्वारा फागिंग कराई जाती है, लेकिन कुछ क्षेत्र छूट जाते हैं। विशेषकर संकरी गलियों में फागिंग नहीं हो पाती है।
- राजेश रावत
मोहल्ले में दो हैंडपंप खराब हैं। मलैया में कुआं था, वह भी अब बदहाल है, जिस दिन पाइप लाइन की आपूर्ति ठप हो जाती है, उस दिन पानी भरने की समस्या खड़ी हो जाती है। एक सप्ताह पहले ऐसा ही हुआ था, जल संस्थान की मोटर खराब हुई और आपूर्ति बंद हो गई।
- शोभा
हैंडपंपों की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अभी गर्मी नहीं आई, तब ये हाल है। जब पानी की मांग बढ़ जाएगी तो पानी जुटाना मुश्किल हो जाएगा।
- रामेश्वर रैकवार
विधायक के वार्ड में हैंडपंप नहीं सुधर पा रहे हैं, इससे अन्य वार्डो की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। एक हैंडपंप दो महीने से खराब है तो दूसरे हैंडपंप को एक साल हो गया है।
- सुख सिंह
मलैया मंदिर के पास नईबस्ती बस गई है, जहां पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। इससे यहां के लोग हैंडपंप के पानी पर निर्भर हैं। जब हैंडपंप खराब हो जाते हैं तो बूंद-बूंद पानी की समस्या खड़ी हो जाती है।
- अरविंद मुखरैया
रैदासपुरा मोहल्ले में करीब चार साल से नलों में पानी नहीं आया है। वहीं, हैंडपंप भी खराब बने हुए हैं। परिषदीय स्कूल का हैंडपंप सही है, जिससे ही पानी भरते हैं।
- प्रेमनारायण
कोई भी नेता, अधिकारी मोहल्ले की पेयजल समस्या का निदान नहीं कर पाया है। एक- दूसरे के पाले में समस्या डाल देते हैं, जिससे पेयजल की समस्या बनी हुई है। यहां के नेता केवल कुर्सी पकड़कर बैठे हैं। उन्हें कई बार समस्या लिखकर दे चुके हैं।
- बबीता
मोहल्ले में पेयजल की समस्या को दो-तीन साल होने जा रहे हैं। अधिकारी से लेकर विधायक को समस्या बता चुके हैं, लेकिन कोई काम नहीं कराता है। सभासद भी विधायक से बात करने की कहकर निकल जाता है।
- चंदा
मान्यवर कांशीराम आवासीय कॉलोनी में पानी की विकट समस्या है। खिरकापुरा मोहल्ले से खरीदकर पानी का इंतजाम करते हैं। अभी निजी नलकूप वालों को पचास रुपये से लेकर डेढ़ सौ महीना देते हैं, गर्मियों में और भी पैसा बढ़ जाएगा।
- राजकुमारी
पंचमुखी मंदिर के पास शहजाद नदी का पुल बरसात में क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन उसकी अभी तक मरम्मत नहीं हो सकी है। पहले यहां से निकल नहीं पाते थे, मंदिर के महंत ने मिट्टी डलवा दी, तब जाकर आने-जाने की सुविधा हो पाई।
- मुन्नालाल कुशवाहा
मान्यवर कांशीराम आवासीय कॉलोनी सुरईघाट में बिजली की समस्या है। यहां दो ट्रांसफार्मर के सहारे समूची कॉलोनी में लाइट जा रही है। इससे आए दिन फाल्ट होता है। जब बिजली खराब हो जाती है तो उसे चंदा करके सही कराना पड़ता है।
- किरन खटीक
कॉलोनी में दो हैंडपंपों से खारा पानी निकल रहा है। यदि उस पानी से चाय बनाते हैं तो चाय फट जाती है। पानी पीने पर वह खारा लगता है। इस कारण दोनों हैंडपंपों का पानी का प्रयोग घर के अन्य कार्यो में करते हैं।
- रामसखी
मान्यवर कांशीराम आवासीय कॉलोनी सुरईघाट में गंदगी की समस्या बनी हुई है। शौचालयों के चैंबर और पाइप क्षतिग्रस्त हैं, जो दुर्गंध छोड़ रहे हैं। घर के दरवाजे दुर्गंध के कारण बैठना मुश्किल हो रहा है।
- गनेश अहिरवार
----
वार्ड में सड़कों का जाल बिछाया जा चुका है। सफाई व बिजली की व्यवस्था ठीक है। मेन समस्या पेयजल की है। कई जगहों पर पाइप लाइन विस्तार होने की जरूरत है। कुछ हैंडपंप खराब हैं, जिनके लिए सामग्री उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जल संस्थान सामग्री उपलब्ध कराने में आनाकानी करता है।
- अनुराग चौबे
सभासद, चौबयाना वार्ड नंबर 25
पंचमुखी मंदिर के पुल का निर्माण कराने के लिए जिला योजना की बैठक में चर्चा की थी। जो हैंडपंप खराब हैं, उनका रीबोर कराने व मरम्मत कराने के लिए जल निगम से कहा गया है। चुनाव के दौरान की गई कई घोषणाएं पूरी हो गई हैं और कुछ होने वाली हैं। विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
- रामरतन कुशवाहा
सदर विधायक