{"_id":"602d6e878ebc3ee920453c95","slug":"water-crisis-not-solved-lalitpur-news-jhs1888150182","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी नेहरू नगर, गांधीनगर में बनी रही पेयजल की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी नेहरू नगर, गांधीनगर में बनी रही पेयजल की समस्या
विज्ञापन
मोहल्ला नेहरू नगर में दूसरे दिन भी हैंडपंप पर पानी भरती महिलाएं
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मेन राइजिंग पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से नेहरू नगर, गांधी नगर मोहल्ला में दूसरे दिन भी पेयजल की समस्या बनी रही। कई क्षेत्रों में आंशिक आपूर्ति ही हो सकी, ढलान क्षेत्र में रहने वाले लोगों को ही पानी नसीब हो सका। वहीं, खराब हैंडपंपों के कारण लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा।
पिछले दिनों मोहल्ला गांधीनगर, नेहरू नगर की टंकी भरने वाली मेन राइजिंग पाइपलाइन अचानक फट गई थी। इतना ही नहीं, साइफन लाइन को भी नुकसान पहुंचा था। इससे दोनों मोहल्लों की आपूर्ति बाधित हो गई थी। इस दौरान लोगों को हैंडपंपों से पेयजल जुटाना पड़ा। बुधवार को कई लोगों को खराब हैंडपंपों के कारण पानी के लिए परेशान होना पड़ा। सुबह से ही लोग हैंडपंपों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। कई महिलाएं भी हैंडपंप से पानी भरती रहीं। कुछ लोग साइकिल में कुप्पा बांधकर पानी भरते नजर आए। कुछ ही ऐसे ढलान वाले क्षेत्र रहे, जहां पाइपलाइन का पानी घरों तक पहुंचा।
-----
नगर का सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला क्षेत्र नेहरू नगर है। यहां पर साल भर पेयजल की समस्या बनी रहती है। जब साइफन लाइन व मेन राइजिंग लाइन फट जाती है तो समस्या आम हो जाती है। सोनू कुशवाहा
विज्ञापन
-----
मोहल्ला नेहरू नगर में नई पाइपलाइन बिछाई गई थी। इसके बाद भी क्षेत्रवासियों को पेयजल की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाया है। यहां के कई खराब हैंडपंपों को अभी तक सुधारा नहीं जा सका है। अनंत सिंह बुंदेला
------
चौदह इंच की मेन राइजिंग पाइपलाइन का काम पूर्ण चुका है। बृहस्पतिवार को मोहल्ला गांधीनगर, नेहरू नगर में आपूर्ति सामान्य रहने की उम्मीद है।
संजय निरंजन, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान