Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water crisis

बूंद- बूंद पानी को तरसे गांधी नगर और नेहरू नगर के वाशिंदे

Sun, 16 May 2021 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
water crisis
ललितपुर। नेहरू नगर पेयजल योजना का साइफन फेल हो जाने से गांधीनगर और नेहरू नगर के लोग पानी के लिए तरस गए । स्थानीय लोगों को आसपास लगे हैंडपंपों से प्यास बुझानी पड़ी। इससे हैंडपंपों पर भी भीड़ लगी रही। किसी ने साइकिल पर कुप्पा बांधकर पानी भरा तो कोई टैक्सी व हाथ ठेला पर भरे बर्तन ले गया। तकरीबन 15 हजार की आबादी पानी के लिए परेशान रही। उधर, विभाग ने 16 मई को भी जलापूर्ति बाधित होने की बात कही है।
विज्ञापन

गांधीनगर और नेहरू नगर में फिलहाल लोगों को पेयजल की समस्या से राहत नहीं मिलने वाली है। विभागीय अफसरों ने पहले ही 16 मई तक जलापूर्ति बाधित होने की बात कही है। विभाग द्वारा गोविंद सागर बांध का पानी लेने के लिए पाइप अंदर की ओर डाले जा रहे हैं ताकि ट्रीटमेंट प्लांट निर्बाध रूप से चलता रहे। उधर, नेहरू नगर ऐसा एक क्षेत्र है, जहां पर पेयजल की समस्या बनी रहती है। यहां पिछले 15 दिनों से जलापूर्ति गड़बड़ चल रही है। मोहल्ले की कई गलियों में दस, पंद्रह मिनट की आपूर्ति होती है तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इतना भी पानी नहीं पहुंचता है। इस कारण लोग पाइपलाइन की आपूर्ति के साथ हैंडपंप से भी पानी भरते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को नेहरू नगर पेयजल योजना का साइफन फेल हो गया था, इससे मोहल्ला नेहरू नगर व गांधीनगर की आपूर्ति ठप हो गई। ऐसे में करीब पंद्रह हजार की आबादी के समक्ष पेयजल का भीषण संकट उत्पन्न हो गया। सुबह से ही लोग पानी के लिए हैंडपंप तलाशते रहे लेकिन लगभग हर जगह हैंडपंप पर भीड़ नजर आई। कई लोगों ने साइकिल पर प्लास्टिक के कुप्पा बांधकर पानी ढोया तो कुछ लोग हाथठेला व टैक्सी में प्लास्टिक के कुप्पा लेकर पहुंचे। मोहल्ला गांधीनगर में भी पेयजल के लिए लोग परेशान होते रहे। रविवार को भी लोगों को इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed