{"_id":"5f4bed8b8ebc3e195f40b9df","slug":"water-crisis-in-upper-zone-lalitpur-news-jhs175073626","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर जोन में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर जोन में गहराया पेयजल संकट
विज्ञापन
हैडपंप से पानी भरते मोहल्ले वासी
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जल संस्थान की मोटर खराब होने से अपर जोन के कई मोहल्लों में दूसरे दिन भी पेयजल का संकट गहराया रहा। सुबह से ही मोहल्ला नेहरू नगर, गांधीनगर, नई बस्ती और आजादपुरा में महिला-पुरुष हैंडपंप तलाशते देखे गए। कई हैंडपंपों पर दोपहर तक भीड़ लगी रही।
शहर की जलापूर्ति दो भागों में विभाजित कर की जाती है। जल संस्थान ने पुरानी बस्तियों को लोअर जोन में शामिल किया गया है। वहीं, नई बस्तियां अपर जोन में सम्मिलित हैं। अपर जोन के लिए लेड़ियापुरा में दो टंकी बनी हुई हैं। एक टंकी से गांधीनगर, नईस्ती व आजादपुरा में आपूर्ति होती है जबकि दूसरी टंकी से मोहल्ला नेहरू नगर में पानी की आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार की शाम अचानक मोटर खराब हो गई थी। जिस कारण शनिवार व रविवार को लेड़ियापुरा स्थित टंकियां पूरी क्षमता से नहीं भर पाई। सुबह आपूर्ति के समय लोग नलों में पानी आने का इंतजार करते रहे लेकिन जब नल नहीं आए तो वे खाली बर्तनों को लेकर हैंडपंप पर पहुंच गए। मोहल्ला नेहरू नगर में कई लोगों ने दिन भर हैंडपंप से पानी जुटाया। तमाम लोगों ने साइकिल पर कुप्पा बांधकर पानी ढोया। कुछ लोग पानी भरते समय पसीना से तर बतर नजर आए।
सुबह के समय दो दिन से आपूर्ति दगा दे रही है। आज जो घर में स्टाक कर पानी रखा था ,वह भी खर्च हो गया। जिस कारण हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है। कई लोग दूर-दूर से पानी भरते रहे।
विज्ञापन
कपिल दुबे
अपर जोन के लोग पूरे गर्मियों के सीजन में पानी के लिए परेशान रहे। अब बरसात के सीजन में राहत की उम्मीद लगाए बैठे थे कि लेकिन मोटर खराब हो गई है। जिससे दुबारा पानी की परेशानी बढ़ गई।
मनमोहन चौबे
लेड़ियापुरा में पुरानी टंकी का ऊपरी हिस्सा काफी जर्जर हो गया है। जिस कारण टंकी में पानी सुरक्षित नहीं रहा। इसके बाद भी जिम्मेदार उस टंकी का इस्तेमाल कर रहे हैं। टंकी की कमियों को दूर भी नहीं किया जा रहा है। बरसात के मौसम में पानी दूषित होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
इंद्रेश तिवारी
मोटर में आई खराबी को दूर कर लिया गया है। सोमवार को पानी की आपूर्ति सुचारु है।
संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान