फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water crisis, handpump mentinence

विभिन्न मोहल्लों में सुधरे हैंडपंप होने लगे दुबारा खराब

Sat, 17 Jul 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
water crisis, handpump mentinence
ललितपुर। शहर के विभिन्न मोहल्लों में सुधारे गए हैंडपंप दोबारा खराब होने लगे हैं। इसका ताजा उदाहरण मोहल्ला गांधीनगर का है। यहां एक डॉक्टर के आवास के पीछे लगा हैंडपंप खराब है। वहीं, तीन महीने पहले सही हुआ हैंडपंप दोबारा खराब हो गया है। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद द्वारा जल संस्थान के अवर अभियंता को अटैच कर हैंडपंपों की मरम्मत का काम किया जा रहा है। जो हैंडपंप सही हुए थे, अब वह दोबारा खराब होने लगे हैं। कमोवेश यही स्थिति वार्ड नेहरू नगर, रैदासपुरा व सिद्धनपुरा की है। कई हैंडपंप रिबोर की स्थिति में पहुंच गए हैं। इस तरह शहर के विभिन्न मोहल्लों में करीब डेढ़ सौ हैंडपंपों की मरम्मत की जानी बाकी है। नगर पालिका परिषद लंबित सूची को समाप्त नहीं कर पा रहा है, इससे लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

----
हैंडपंपों की मरम्मत में सभासदों की सूची को वरीयता दी जा रही है। ऐसे में आम शिकायतें नजरअंदाज हो रही हैं। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को परेशान होकर भुगतना पड़ रहा है। सुमन
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गर्मी के सीजन में एक दिन भी हैंडपंप खराब रहे तो पानी भरने की समस्या पैदा हो जाती है। ऐसी कोई व्यवस्था होनी चाहिए कि खराब हैंडपंप की सूचना मिले तो शाम होते-होते मरम्मत पूरी हो जाए। विजय रानी
---
इस समय बरसात नहीं हो रही है, जिस वजह से भीषण गर्मी पड़ रही है। हैंडपंपों का पानी तेजी से नीचे की ओर सरक रहा है। कई हैंडपंपों में पाइप बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है। गोपाल यादव
----
शहर के विभिन्न मोहल्लों में जलापूर्ति बाधित है, ऐसे में हैंडपंपों की जरूरत बन गए है। इस समय हैंडपंप तेजी से खराब हो रहे हैं। कई में पानी निकलना बंद हो गया है तो कई रुक-रुक कर चल रहे हैं। अशोक परिहार

----
कई हैंडपंपों का जल स्तर नीचे की ओर खिसक गया है। जिस वजह से करीब दो सौ हैंडपंप रिबोर की स्थिति में हैं। अगला बजट मिलने पर चिह्नित हैंडपंपों की मरम्मत की जाएगी।-निहालचंद्र ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed