फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water coorporation

जल निगम का आफिस झांसी शिफ्ट

Sun, 14 Jul 2019 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
water coorporation
जल निगम का आफिस झांसी शिफ्ट
विज्ञापन

ललितपुर। आखिरकार जल निगम निर्माण खंड ललितपुर (विद्युत/ यांत्रिक) को झांसी शिफ्ट कर दिया गया है। इस कार्यालय के लंबे समय से झांसी जाने की चर्चाएं थीं, जो सच साबित हुई। जलनिगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार वाजपेई ने पत्र भेजकर कहा कि अधिकारियों/कर्मचारियों को संबंधित क्षेत्रीय मुख्य अभियंता द्वारा स्थानीय रूप से, क्षेत्रांतर्गत कार्यालयों में स्वीकृत पदों के अनुसार समायोजित किया जाएगा।
एक समय जल निगम हैंडपंपों की स्थापना और चरही निर्माण जैसे कार्यों को करता था। गर्मियों में ठेकेदारों को हैंडपंप स्थापना के लिए मशीन किराए पर नहीं मिलती थी, लेकिन शासन ने धीरे-धीरे इसके कामों में कटौती कर दी। अब हैंडपंप स्थापना का काम ग्राम पंचायतों के पास है। कुछ महीनों से तो विभाग के अधिकारियों के पास कोई काम नहीं रह गया था। इससे जलनिगम के कार्यालय के झांसी जाने की अटकलबाजी तेज हो गई थीं।
विज्ञापन

जल निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार वाजपेई ने भेजे पत्र में कहा है कि स्थगित रखे गए खंड/इकाई कार्यालयों में उपलब्ध टीएंडपी, वाहन, टेलीफोन कनेक्शन, साज सज्जा आदि का स्थानांतरण व्यवहारिक रूप से स्थानीय कार्यालयों या मंडल कार्यालयों में स्थानांतरित किए जाएंगे। झांसी खंड प्रथम उत्तर प्रदेश जल निगम झांसी द्वारा जनपद झांसी, ललितपुर एवं उरई के सभी विद्युत/यांत्रिक कार्यो का संपादन प्रत्येक जनपद में एक-एक सहायक अभियंता रखते हुए करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी और कर्मचारी ऊहापोह में
ललितपुर कार्यालय के झांसी शिफ्ट होते ही अधिकारी और कर्मचारियों में ऊहापोह की स्थिति बन गई है। अब सभी शासन से नए होने वाले आदेशों के लिए टकटकी लगाए बैठे हैं। कइयों को अन्य जगह स्थानांतरित होने की चिंता सताने लगी है।

कांशीराम कॉलोनी भगवान भरोसे
जलनिगम के इंजीनियर कांशीराम आवासीय कॉलोनी की पेयजल आपूर्ति देखते हैं। अब अधिकारी व कर्मचारियों का ध्यान विभाग के होने वाले निर्णयों पर है। इस कारण कॉलोनी की जलापूर्ति भगवान भरोसे चल रही है। इसका खामियाजा कॉलोनीवासियों को परेशान होकर भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed