फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   waste collection stalled

कचरा गाड़ी का संचालन ठप

Sun, 12 Apr 2020 11:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
waste collection stalled
कैप्सन - कचरा गाड़ी से कचरा ले जाता कर्मचारी (फाइल फोटो) - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। ग्राम सभा खांदी में कचरा संग्रह के लिए चलाए जा रहे दोनों रिक्शा बंद होने से लोगों के घरों में कचरा एकत्रित हो गया है। इससे रानीपुरा और सिविल लाइंस के लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

पांच जनवरी 19 को विधायक रामरतन कुशवाहा और ब्लॉक प्रमुख ऊषारानी यादव ने विकासखंड तालबेहट के अंतर्गत ग्राम सभा खांदी के मजरा रानीपुरा और सिविल लाइंस में घर-घर कचरा संग्रह के लिए दो रिक्शा गाड़ी का शुभारंभ किया था। दोनों मजरे नगर पंचायत तालबेहट की सीमा से लगे हुए हैं। इस कारण इन मजरों में अधिकांश सरकारी कार्यालय, विद्यालय, कोतवाली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और धार्मिक स्थल हैं। दोनों मजरों में इन वाहनों के चलने से उनकी साफ-सफाई अच्छी तरह से होने लगी थी, जिससे लोगों को काफी राहत मिलने लगी थी।
विज्ञापन

लेकिन, दो सप्ताह से इन मजरों में चलने वाले दोनों रिक्शा वाहन बंद हो गए हैं, जिससे यहां की सफाई ठप हो गई है और घर-घर भारी मात्रा में कचरा जमा हो गया है। लोग इसे न तो सड़क पर फेंकने जा पा रहे हैं और न ही उसे कोई संग्रह करने आ रहा है। दोनों मजरों के लोगों ने पूर्व की भांति रिक्शा चलवाने की ओर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है। इस संबंध में एडीओ पंचायत संतोष कुमार गौतम ने आश्वासन दिया था कि दोनों स्थानों पर शीघ्र ही कचरा गाड़ी का संचालन पूर्व की भांति किया जाएगा, परन्तु आज तक उसका काम सुचारु न हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी नहीं आने से पूरे मोहल्ले में गंदगी के ढेर लगे हैं। एक दिन सफाई करने कुछ लोग आए थे। मुख्य मार्ग पर लगे कचरे को भर ले गए थे। अंदर की गलियों में कीचड़ भरा है। गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।

- शांति झॉ, रानीपुरा खांदी
दो सप्ताह से रिक्शा नहीं आने से घरों में काफी मात्रा में कूड़ा इकट्ठा हो गया है। इस समय कूड़ा घरों में अधिक समय तक रखना उचित नहीं है और न ही उसे खुले में सड़क पर फेंका जा सकता है। घरों से कूड़ा इकट्ठा कराया जाना आवश्यक है।
- वर्षा, सिविल लाइंस खांदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed