फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Warning of agitation if the process of selection pay scale is not completed by 30th

Lalitpur News: चयन वेतनमान की प्रक्रिया 30 तक पूर्ण न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Fri, 25 Jul 2025 11:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Warning of agitation if the process of selection pay scale is not completed by 30th
ललितपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन के नेतृत्व में बीएसए रणवीर सिंह को शिक्षक, शिक्षिकाओं के चयन वेतनमान के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि 28 जनवरी एवं 26 मार्च को चयन वेतनमान ऑफलाइन स्वीकृत करने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था। बीएसए ने एक सप्ताह का समय दिया था, लेकिन, 30 जून तक कोई भी ऑफलाइन चयन वेतनमान स्वीकृत नहीं किया गया। संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने 30 जून को मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में पुनः ज्ञापन दिया। बीएसए ने दस दिन का समय देते हुए ऑफलाइन चयन वेतनमान स्वीकृत करने को कहा, लेकिन अब तक यथास्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

इससे लगभग 350 शिक्षक, शिक्षिकाएं चयन वेतनमान के लाभ से वंचित हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन की जिला कार्य समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि 30 जुलाई तक बीएसए लिखित रूप में ऑफलाइन चयन वेतनमान की प्रक्रिया पूर्ण नहीं कराते तो संगठन धरना प्रदर्शन करेगा। इस दौरान विनय ताम्रकार, दिलीप सिंह राजपूत, राजीव गुप्ता, इंदर सिंह पटेल, विनय रजक, अरविंद सिंह, बली हुसैन, परशुराम निरंजन, सत्येंद्र जैन, बृजेश चौरसिया, गौरीशंकर सेन, संतोष सिंह, मनीष निरंजन, राजीव बजाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बीएसए को चयन वेतनमान के संबंध में अनेक बार ज्ञापन दिया, लेकिन किसी शिक्षक को चयन वेतनमान का लाभ प्राप्त नहीं हुआ। यदि 30 जुलाई तक बीएसए लिखित आश्वासन नहीं देते हैं तो संगठन अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगा।-विनोद निरंजन, जिलाध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ

00000000
खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ पटल प्रभारियों को भी आदेशित कर दिया गया है कि चयन वेतनमान की पत्रावलियों की जांच कर ऑफलाइन चयन वेतनमान की प्रक्रिया पूर्ण की जाए।-रणवीर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed