फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ward 4 Gandhinagar: Cables hanging in the streets due to lack of pillars

वार्ड चार गांधीनगर : खंभे न होने से गलियों में लटक रहीं केबलें

Sun, 08 Sep 2024 02:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Ward 4 Gandhinagar: Cables hanging in the streets due to lack of pillars
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका के वार्ड नंबर चार गांधीनगर द्वितीय की गलियों में बिजली के खंभे तक नहीं लग सके हैं। केबलें लटक रही हैं। वाहनों की निकासी के दौरान केबल से टकराने पर टूटकर गिरने का भय बना रहता है। वार्ड में सड़क व पेयजल संकट भी बना हुआ है।
गांधीनगर द्वितीय की आबादी लगभग 14 हजार है। वार्ड में विकास तो दूर विद्युत व्यवस्था तक चौपट है। पांच गलियों में अब तक विद्युतीकरण नहीं हो सका है। मोहल्लावासियों को लंबी केबल डालनी पड़ रही है। इससे गलियों में तार झूल रहे हैं। राहगीरों को करंट लगने का खतरा बना रहता है। खजूर वाली गली, रामजी सेन वाली गली, बाबूलाल ठेकेदार वाली गली, श्मशान घाट के पीछे वाली गली, कुशवाहा बस्ती में गौड़बाबा मंदिर के पास आदि गलियों में यही स्थिति है।
विज्ञापन

---
बिजली जाते ही बढ़ जाता है पेयजल संकट : वार्ड में अधिकांश गलियों में पेयजल संकट बना हुआ है। कहीं पानी के लिए पाइपलाइन नहीं है तो कहीं पाइपलाइन में पानी नहीं आ रहा है। कुछ क्षेत्रों में लोगों ने घर में बोर करा लिया है। इससे कुछ सुविधा तो हुई, लेकिन बिजली जाने पर मोटर नहीं चलने से पानी की समस्या हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पाइपलाइन न होने से इन गलियों में है पेयजल संकट
- मेन रोड से सभासद के घर वाली गली।
- नेशनल कॉवेंट स्कूल वाली गली।
- अवंतीबाई स्कूल के पीछे वाले गली।
- साहू मोहल्ला में पेयजल संकट।
---
कहीं सड़क का अभाव तो कहीं जर्जर
- खजूर वाली गली की सड़क जर्जर
- साहू मोहल्ला में सड़क खराब
- बाबूलाल ठेकेदार वाली कच्ची गली बनी दलदल
- गायत्री मंदिर के क्षेत्र में सड़क बदहाल
- शनि मंदिर के पास सड़क का अभाव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article