{"_id":"689e40e79cdf1919ac031cc9","slug":"wanted-man-with-a-bounty-of-fifty-thousand-arrested-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-140852-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पचास हजार का इनामिया वांछित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पचास हजार का इनामिया वांछित गिरफ्तार
विज्ञापन
- 28 मई को हाईवे पर महिला से हुई लूट के मामले में चल रहा था वांछित
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। कोतवाली पुलिस ने लूट के आरोप में वांछित चल रहे पचास हजार के इनामिया राज अहिरवार निवासी बाजना थाना रक्सा जिला झांसी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
क्षेत्राधिकारी तालबेहट रक्षपाल सिंह ने बताया कि कस्बा बार निवासी शिवानी सहरिया 28 मई की रात को अपने भाई के साथ अपनी ससुराल जनपद झांसी के थाना बबीना अंतर्गत ग्राम बुडपुरा बाइक से जा रही थी। कोतवाली तालबेहट क्षेत्र में पवा-गेवरा के पास बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर लूट की घटना हुई थी। पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटना को कारित करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए एसपी ने आठ पुलिस टीमों का गठन किया था। 4 जून को तालबेहट क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश सोनू अहिरवार व राजेश उर्फ राजपाल अहिरवार को गोली लगने से घायल होने के बाद पकड़ लिया था। जबकि पुलिस तीसरा आरोपी राज अहिरवार फरार चल रहा था। डीआईजी झांसी परिक्षेत्र झांसी केशव कुमार चौधरी ने वांछित आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। बृहस्पतिवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा और उनकी टीम ने हाईवे ग्राम खांदी थाना तालबेहट के पास से वांछित राज अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।
-- -- -- -
दुष्कर्म में वांछित गिरफ्तार
तालबेहट पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे भागचंद्र उर्फ अर्जुन निवासी ग्राम खांदी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।