फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   wanted catched

लूट, चोरी में नामजद बीस हजार का इनामिया पकड़ा

Tue, 31 Dec 2019 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
wanted catched
ललितपुर। तालबेहट व पूराकलां थाना क्षेत्र में लूट और चोरी में वांछित चल रहा 20 हजार का इनामी बदमाश थाना पूराकलां पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ थाना तालबेहट व पूराकलां क्षेत्र में 11 अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं, जबकि इसी वर्ष फरवरी में आरोपी ने मध्य प्रदेश के विदिशा में एक सुनार को गोली मारकर लूट की घटना का अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने बताया कि थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम बलरगुवां निवासी किशन पाल उर्फ मझले राजा पुत्र स्व.नत्थू सिंह बुंदेला चोरी के मामले में वांछित चल रहा था। उस पर बीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। थाना पूराकलां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। इस पर पुलिस ने सोमवार को पूराकलां से भट्टन नाला के आगे ग्राम बलरगुवां की ओर सड़क पर आरोपी के घूमने की लोकेशन मिली। इस पर पुलिस ने सख्ती बरतते हुए पकड़ किया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर, दो कारतूस व एक खोखा बरामद किया गया। चोरी की चांदी की पायलें भी बरामद हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश के जिला विदिशा के थाना प्योंदा में मारपीट व लूट में वांछित चल रहा था। उसने थाना प्योंदा में रामेश्वर सोनी को गोली मारकर सोने व चांदी की लूट की थी। विदिशा पुलिस ने उसके खिलाफ दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस व पुलिस मुठभेड़ होने के कारण मुकदमा पंजीकृत किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना पूराकलां में आठ व थाना तालबेहट में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस टीम को मिली सफलता
चोरी के इस मामले में आरोपी को पकड़ने वाली टीम में एसएचओ एके सिंह, उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश शर्मा, हेका. राजेश सिंह, मोहम्मद हुसैन, श्याम सुंदर, अमिताभ सिंह व सुरेंद्र विश्वकर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed