{"_id":"63c98b78ebde9a245b35a8cd","slug":"voting-for-kshetra-panchayat-by-election-will-be-held-on-february-9-lalitpur-news-jhs237336830-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: क्षेत्र पंचायत उपचुनाव के लिए नौ फरवरी को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: क्षेत्र पंचायत उपचुनाव के लिए नौ फरवरी को होगा मतदान
विज्ञापन
ललितपुर। ब्लॉक जखौरा की एक और तालबेहट की दो ग्राम पंचायतों में क्षेत्र पंचायत सदस्य के उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके तहत नौ फरवरी को मतदान होगा और 10 फरवरी को मतगणना की जाएगी।
ब्लॉक जखौरा की ग्राम पंचायत तिलहरी वार्ड नंबर 23 और ब्लॉक तालबेहट की ग्राम पंचायत पिपरई के वार्ड नंबर 9 व ग्राम पंचायत खांदी पंचम के वार्ड 17 में खाली चल रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिसके तहत नामांकन पत्रों को 24 जनवरी को सुबह 10 से 4 बजे तक जमा किया जाएगा। 25 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 27 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जाएंगे। इसी दिन दोपहर तीन बजे से चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। नौ फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान किया जाएगा। 10 फरवरी को मतगणना की जाएगी। यह सभी प्रक्रियाएं विकास खंड कार्यालय मुख्यालय पर संबधित निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट आलोक सिंह ने उपचुनाव को सकुशल व शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। जिसके अनुसार मतदान केंद्रों व उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी रखी गई है।
----------
सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी
क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने ब्लॉक तालबेहट अंतर्गत ग्राम पिपरई के वार्ड 9 और खांदी पंचम के वार्ड 17 के लिए तहसीलदार तालबेहट अभिमन्यु कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। वहीं ब्लॉक जखौरा की ग्राम पंचायत तिलहरी वार्ड नंबर 23 में होने वाले उपचुनाव के लिए तहसीलदार सदर श्याममणि त्रिपाठी को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया है।
विज्ञापन
------------
यह रहेंगे निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी
उपचुनाव संपन्न कराने के लिए ब्लॉक तालबेहट में निर्वाचन अधिकारी राजीव भारती जिला कृषि अधिकारी को बनाया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी वेदप्रकाश सिंह सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं। ब्लॉक जखौरा की ग्राम पंचायत तिलहरी के वार्ड नंबर 23 में होने वाले क्षेत्र पंचायत के उपचुनाव के लिए रमेश चंद्र गुप्ता को निर्वाचन अधिकारी और विनेश कुमार अवर अभियंता लघु सिंचाई विभाग को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।
---------
क्षेत्र पंचायत उपचुनाव की सूची
विकास खंड - वार्ड का नाम - वार्ड संख्या - आरक्षण श्रेणी
जखौरा - तिलहरी - 23 - महिला
जखौरा - पिपरई - 09 - अनुसूचित जनजाति
तालबेहट - खांदी पंचम - 17 - अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
--------