फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Voter revision: 57,000 duplicates and names of deceased deleted

मतदाता पुनरीक्षण : काटे गए 57 हजार डुप्लीकेट और मृतक के नाम

Mon, 22 Dec 2025 12:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Voter revision: 57,000 duplicates and names of deceased deleted
पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य पहुंचा अंतिम चरण पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य अंतिम चरण पर है। इसके लिए शासन ने 1.55 लाख डुप्लीकेट मतदाता की सूची भेजी थी। बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सर्वे किया। सूची में 57 हजार डुप्लीकेट और मृतक पाए गए। वहीं, 1.14 लाख नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। इस सूची का अंतरिम प्रकाशन 23 दिसंबर को होने जा रहा है।

जिले में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। इसके लिए 832 बीएलओ की तैनाती गई है। मतदाता पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण हो चुका है। विकास खंड और तहसील स्तर पर फीडिंग का कार्य चल रहा है। इस बार बीएलओ ने मोबाइल एप के माध्यम से वोटर पुनरीक्षण का कार्य किया है। 13 हजार मतदाताओं के नाम संशोधित किए गए हैं।
विज्ञापन

2021 के पंचायत चुनाव के दौरान मतदाताओं की संख्या 806616 थी। पूर्व में चार दिसंबर को इस सूची का अंतरिम प्रकाशन होना था लेकिन एसआईआर के कारण इसका प्रकाशन नहीं हो पाया है। 23 दिसंबर को अंतरिम सूची प्रकाशित होगी। इसके बाद, 24 से 30 दिसंबर तक बीएलओ के पास लोग जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अंतिम सूची का प्रकाशन 6 फरवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




शासन की भेजी डुप्लीकेट सूची की भी हुई जांच

शासन ने जनपद में 1.55 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भेजी है। इसे बीएलओ को वितरित किया गया था। सूची में कई नाम ऐसे भी हैं, जो एक जैसे हैं लेकिन पिता और पति के नाम अलग हैं। साथ ही निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार एक ही नाम वाले लोगों के आधार कार्ड नंबर लेने थे, जिससे उनका सत्यापन हो सके।








शासन से भेजी गई डुप्लीकेट मतदाता की सूची

विकास खंड - मतदाता

मड़ावरा - 16460

तालबेहट- 30487

महरौनी - 17446

बार - 23502

बिरधा - 30786

जखौरा - 37187




2021 पंचायत चुनाव के दौरान मतदाताओं स्थिति

विकास खंड - कुल मतदाता

मड़ावरा - 113832

तालबेहट - 127428

महरौनी - 119361

बार - 127880

बिरधा - 153170

जखौरा - 164945

वर्जन

पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य करीब पूर्ण हो चुका है। अंतरिम सूची का प्रकाशन 23 दिसंबर को किया जाएगा, इसके बाद दावे और आपत्ति के लिए सात दिन समय दिया गया है। पुनरीक्षण में डुप्लीकेट और मृत के नाम काटे गए हैं। - समर सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed