फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   vote counting

तीन सौ की जांच हुई, सौ की आज होगी

Sat, 01 May 2021 02:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
vote counting
ललितपुर। आगामी दो मई को ब्लॉक मुख्यालय पर होने वाली पंचायत चुनावों की मतगणना के लिए एआरओ काउंटरों पर शुक्रवार को एक बार फिर काफी भीड़ उमड़ी। ब्लॉक मुख्यालय पर प्रवेश पास बनवाने की होड़ में सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोविड गाइड लाइन की धज्जियां उड़ती दिखाई दी। शुक्रवार को तीन सौ लोगों की जांच हुई।
विज्ञापन

प्रवेश पास जारी करने में लगे तमाम एआरओ बृहस्पतिवार को अपने काउंटर से गायब रहे जिसके चलते शुक्रवार को भीड़भाड़ काफी बढ़ गयी। मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिये कोरोना निगेटिव जांच रिपोर्ट अनिवार्य किए जाने से सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर उम्मीदवार और उनके अभिकर्ताओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

कोरोना की जांच के लिए मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उम्मीदवार एवं उनके मतगणना अभिकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। कोविड नियमों को ताक पर रखकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गईं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को लगभग तीन सौ ग्रामीणों द्वारा कोरोना जांच के लिए आवेदन किया था, जिनकी जांच शुक्रवार को करायी गई। शुक्रवार को सौ लोगों द्वारा जांच के लिए आवेदन किया गया है, जिनकी जांच शनिवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मतगणना का पंचायत चक्रवार रोस्टर जारी
मड़ावरा। रविवार को होने वाली पंचायत चुनावों की मतगणना के लिए विकासखंड मड़ावरा में चक्रवार गणना रोस्टर जारी किया गया। रोस्टर में न्याय पंचायतवार उसकी पंचायतों के मतों की गणना की जाएगी। मड़ावरा ब्लॉक में 22 गणना टेबल लगायी गयी हैं। प्रत्येक टेबल पर दो टीम बैठेंगी, जिनमें से एक टीम सदस्य ग्राम पंचायत एवं ग्राम प्रधान तथा दूसरी टीम के सदस्य बीडीसी एवं सदस्य जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों के मतों की गणना करेंगी। रिटर्निंग ऑफिसर इंजीनियर भागीरथ ने बताया कि मड़ावरा ब्लॉक की 65 ग्राम पंचायतों में विभिन्न पदों के लिए होने वाली मतगणना तीन मई की सुबह तक संपन्न होने की संभावना है।

-----
काम में तेजी लाने के निर्देश
मड़ावरा। पंचायती चुनावों की मतगणना के लिए शुक्रवार को ब्लॉक पर पहुंचे एसडीएम एसपी सिंह द्वारा प्रत्येक एआरओ काउंटर पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने काम करने को गति में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएचसी पहुंचकर उम्मीदवारों एवं गणना अभिकर्ताओं के कोविड परीक्षण में तेजी लाने के निर्देश दिए। अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ नियंत्रित करने में आवश्यक सहयोग हेतु प्रभारी निरीक्षण मड़ावरा को पुलिस बल तैनात किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मतगणना का कार्य सुलभता, सहजता एवं पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराए जाने को प्रशासन मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed