फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Viral outbreak increases, 60-70 patients being admitted daily

Lalitpur News: वायरल का बढ़ा प्रकोप, रोजाना भर्ती हो रहे 60-70 मरीज

Sat, 28 Sep 2024 02:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Viral outbreak increases, 60-70 patients being admitted daily
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। वायरल फीवर का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मेडिकल काॅलेज आने वाले मरीजों की संख्या में 40 फीसदी इजाफा हुआ है। शुक्रवार को ओपीडी में 1088 मरीजों ने पंजीकरण कराया। 420 मरीजों में सर्दी, जुकाम व बुखार के लक्षण थे। इनमें 30 से 35 मरीजों को भर्ती किया गया। बाल रोग विभाग की ओपीडी में 150 बच्चे आए, इनमें 30 बच्चों को भर्ती किया गया। चिकित्सकों का कहना है कि वायरल के अधिक मरीज आ रहे हैं। बारिश के मौसम में साफ-सफाई रखने के साथ पानी उबाल कर पिएं।
इन दिनों उल्टी, दस्त व बुखार के मरीजों की भरमार है। मेडिकल कॉलेज के आंकड़ों के अनुसार तीन सप्ताह पूर्व जहां ओपीडी में प्रतिदिन 845 मरीज आ रहे थे, वहीं अब यह संख्या 40 फीसदी बढ़ गई है। शुक्रवार को 1188 मरीज पहुंचे। अस्पताल में पंजीकरण से लेकर ओपीडी और पैथोलॉजी में जांच के लिए कतारें लग रही हैं। दवाइयां लेने के लिए लोग कतार में लगकर घंटों इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि सभी ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 400 मरीज आ रहे हैं। इनमें 90 फीसदी में बुखार, खांसी व जुकाम की दिक्कत है। फिजिशियन डॉ. अंबिका दुबे ने बताया कि प्रतिदिन मेडिसिन विभाग से 35 से 40 मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। बाल रोग विभाग के डॉ. डीवी सिंह ने बताया कि ओपीडी में लगभग 150 मरीज आ रहे हैं। इनमें अधिकांश को वायरल की दिक्कत है। प्रतिदिन 30 मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। डायरिया के भी औसतन 10 मरीज प्रतिदिन भर्ती हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सभी बेड फुल, जमीन पर लेटकर करा रहे उपचार
मेडिकल कॉलेज के पीकू वार्ड में मरीजों की भरमार है। स्थिति यह है कि 44 बेड के सापेक्ष 60 मरीज भर्ती हैं। वार्ड में 16 मरीज जमीन पर लेटकर इलाज करा रहे हैं। वहीं, पुरुष वार्ड में गैलरी में मरीज लेटे हुए हैं। महिला वार्ड में भी पलंग खाली नहीं है। अस्पताल के सभी बेड फुल हैं।
---
इस तरह करें बचाव
- बारिश के मौसम में साफ-सफाई का ध्यान रखें।
- पानी उबाल कर पिएं।
- मच्छरों से बचाव करें।
- घरों के आसपास जलभराव न होने दें।
- समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed