फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Vinauli procession taken out with much fanfare

Lalitpur News: धूमधाम से निकाली गई विनौली शोभायात्रा

Wed, 08 Jan 2025 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Vinauli procession taken out with much fanfare
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अटामंदिर में आचार्य विशद सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में जैनेश्वरी दीक्षा पूर्व बाल ब्रह्मचारिणी अनीता एवं ललिता की गोद भराई श्रावकों ने प्रभावना पूर्व की। शाम को विनौली शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होकर निकली।
दिगंबर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में सराकोद्धारक आचार्य ज्ञानसागर महाराज की विदुषी बाल ब्रह्मचारिणी अनीता एवं ललिता जैनेश्वरी दीक्षा के पूर्व आचार्य विशद सागर महाराज एवं मुनि अविचल सागर महाराज के सानिध्य में आयोजन हुआ। शुभारंभ सुनंदा महिला संभाग की श्राविकाओं ने भक्तिनृत्य के माध्यम से मंगलाचरण कर किया। प्रिंसी व सिद्धी जैन ने भक्ति नृत्य और श्रद्धा, सुरभि व रेषू जैन ने मेंहदी गीत प्रस्तुत किया। आचार्य विशद सागर महाराज, मुनि अविचल सागर महाराज एवं मुनि विशाल सागर महाराज ने दीक्षार्थियों के पुण्य को प्रसंशनीय बताते हुए आशीर्वाद दिया। दीक्षार्थी बहनों की गोदभराई का शुभारंभ नगर की ब्रह्मचारिणी सविता, सीमा, मंजू, रजनी अनीता मोदी ने किया।
विज्ञापन

जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, निर्माण कमेटी प्रमुख शीलचंद अनौरा अखिलेश जैन, मंदिर प्रबंधक अजय जैन गंगचारी, मनोज जैन, संयोजक सनत जैन, सीए सौरभ जैन आदि मौजूद रहे। संचालन जैन पंचायत मीडिया प्रभारी अक्षय अलया ने किया। विनौली शोभायात्रा में जैनेश्वरी दीक्षार्थी अनीता एंव ललिता के साथ नगर गौरव ब्रह्मचारिणी बहनें विराजित रहीं। शोभाायात्रा में श्रावक श्राविकाएं भक्तिनृत्य करते हुए चल रहे थे। ब
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed