{"_id":"64b03c98618bc830db03aeb9","slug":"villagers-condition-deteriorated-before-boarding-the-train-death-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-822-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ट्रेन में सवार होने से पूर्व ग्रामीण की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ट्रेन में सवार होने से पूर्व ग्रामीण की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
- परिजनों के मुताबिक अज्ञात कारणों से हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार होने से पूर्व ग्रामीण की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों मौत का कारण अज्ञात बताया है।
मध्य प्रदेश के जनपद विदिशा अंतर्गत ग्राम अजीत किकरिया निवासी सनीराम (52) 11 जुलाई को अपनी रिश्तेदारी में तालबेहट आया था। बुधवार की देर शाम वह अपनी पत्नी दियाबाई के साथ घर जाने को तालबेहट रेलवे स्टेशन पहुंचा था। रिश्तेदार उन्हें ट्रेन में बैठाने के लिए स्टेशन तक आए थे। प्लेटफार्म पर ट्रेन आकर खड़ी हुई थी और सनीराम ट्रेन में सवार हो रहा था तभी अचानक से उसकी हालत बिगड़ गई। रिश्तेदारों ने सनीराम को प्लेटफार्म पर ही लिटा लिया था। इससे पहले कि वह लोग सनीराम को अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मौत का कारण अज्ञात बताया है। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं।