फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   villagers blamed minister to capture land

जमीन पर अवैध कब्जा का आरोप

Thu, 09 Jul 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
villagers blamed minister to capture  land
netajee - फोटो : netajee
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम रोंड़ा निवासी ग्रामीणों ने जमीन पर अवैध रुप से कब्जा करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई कर सुरक्षा की मांग की है। ग्राम रोंड़ा निवासी राजधर, हरलाल, कैलाश एवं प्रकाश ने शिकायती पत्र देकर बताया कि ग्राम चंदेरा में उनकी जमीन है। मौके पर काबिज होकर कृषि कार्य करते चले आ रहे हैं। उनकी जमीन से लगी शासन के मंत्री की जमीन है। आरोप है कि वह आए दिन सीमा विवाद करते हैं और उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। आरोप है कि आठ-दस अज्ञात लोग जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर से आए और उसकी जमीन पर बनी मेंड़ खोदकर समतल करने लगे। सूचना पर वह पहुंचा और मना किया तो उक्त लोगों ने जबरन कब्जा करने की धमकी दी। पीड़ित ने जिलाधिकारी से कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने कहा कि उक्त जमीन के पास हमारी कोई जगह नहीं है और न ही किसी से कोई विवाद है। गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed