फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Villager set on fire after Gumma asked for money

Lalitpur News: गुम्मे के रुपये मांगने पर ग्रामीण को लगाई आग

Mon, 09 Sep 2024 04:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Villager set on fire after Gumma asked for money
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। साझे में बनाए गुम्मा बेचने के रुपये मांगने पर विपक्षियों ने घर में घुसकर ग्रामीण से मारपीट कर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना नाराहट के ग्राम गौना निवासी हुकुम सिंह ने पुलिस को बताया कि एक वर्ष पूर्व गुड्डू राजा निवासी ग्राम गौना के साथ दो लाख गुम्मा साझे में बनवाए थे। दोनों ने सात लाख रुपये में गुम्मा बेच दिए थे। उसके हिस्से के साढ़े तीन लाख रुपये नहीं दिए। रुपये मांगे तो कहा कि दे देंगे। छह सितंबर की रात 9 बजे उसके घर कृष्णगोपाल सिंह, गुड्डू राजा, रवि राजा, युवराज राजा, जीवाजी राव, शिवपाल सिंह अपने 2-3 साथियों के साथ आए। घर में घुसकर मारपीट करते हुए कुर्सी, ट्रैक्टर आदि सामान में तोड़फोड़ कर भाग गए। रास्ते में गौना स्टैंड पर उसका पुत्र इंदल सिंह मिला। आरोपियों ने उसे घेरकर लाठी-डंडों से मारपीट कर बाइक तोड़ दी। किसी प्रकार इंदल जान बचाकर भागा।
विज्ञापन

रात 11 बजे आरोपी दोबारा घर आए और उसके पुत्र के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इंदल गंभीर रूप से झुलस गया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। झांसी में भी हालत में सुधार न होने पर ग्वालियर रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed