{"_id":"6499dbc63d0a88b812008424","slug":"villager-dies-after-being-hit-by-gaaz-lalitpur-news-c-11-1-122770-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गाज की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गाज की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
ललितपुर। आम की रखवाली कर रहे ग्रमीण गाज की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना गिरार अंतर्गत ग्राम मानपुरा निवासी रामप्रसाद (45) रविवार की देर शाम अपने खेत पर लगे आम के पेड़ की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान बारिश हुई और गाज गिरी। जिसकी चपेट में रामप्रसाद आ गया और झुलसकर अचेत होकर खेत पर ही गिर गया। करीब आधा घंटे बाद रामप्रसाद का पुत्र खेत पर पहुंचा और यहां पिता को खेत पर झुलसी व अचेतावस्था में पड़ा देखा। आननफानन वह अपने पिता को लेकर गिरार में स्थित निजी अस्पताल में पहुंचा। जहां चिकित्सक ने रामप्रसाद के शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाई में दूसरे नंबर का है और उसके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। करीब पौने तीन एकड़ भूमि पर खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वहीं गाज की चपेट में आने की सूचना पर गांव में तैनात लेखपाल मौके पर पहुंचा और मौका मुआयना किया।