फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Village Guards A Vital Link Between the Police and the Public Manohar Lal Panth

Lalitpur News: ग्राम प्रहरी पुलिस और आमजन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी-मनोहर लाल पंथ

Tue, 13 Oct 2026 11:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Village Guards A Vital Link Between the Police and the Public  Manohar Lal Panth
ग्राम प्रहरियों को सम्मानित करते राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, विधायक रामरतन कुशवाहा व अधिकारी। स्
ललितपुर। जनपद बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम ''ग्राम सुरक्षा में योगदान एवं ग्राम प्रहरियों का सम्मान'' का सजीव प्रसारण रिजर्व पुलिस लाइंन में ग्राम प्रहरियों ने जनप्रतिनिधियों व अफसरों के साथ देखा। इस अवसर पर जनपद के ग्राम प्रहरियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस और आमजन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे पुलिस को महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम प्रहरियों के योगदान को प्रोत्साहित करना था। उन्हें पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए उन्होंने प्रेरित किया। जनप्रतिनिधियों के अलावा डीएम सत्य प्रकाश और एसपी संजीव कुमार बाजपेई ने ग्राम प्रहरियों को शॉल भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

0000000000
ग्राम प्रहरियों की भूमिका
गांव में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाते हैं। आपसी विवादों, अवैध गतिविधियों और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली घटनाओं की सूचना देना भी उनकी जिम्मेदारी है। उनकी सतर्कता और सक्रिय सहयोग से अपराधों की रोकथाम संभव होती है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था अधिक प्रभावी बनती है। जनपद पुलिस ग्रामीण सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु ग्राम प्रहरियों के साथ निरंतर संपर्क में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed