फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   vijiya dasmi festival started

विजयादशमी पर्व का हुआ शुभारंभ

Sat, 24 Oct 2020 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
vijiya dasmi festival started
भगवान शिव का पंचामृत अभिषेक करते रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। श्री रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति के बैनर तले विजयादशमी पर्व का शुभारंभ हो गया। इस दौरान समूचे विश्व को महामारी से छुटकारा दिलाने की कामना की गई।
विज्ञापन

समिति द्वारा सर्वप्रथम मां काली बऊआ मंदिर पर देवी शक्ति की पूजा की गई। श्री रघुनाथ जी की पूजा संग राजू पंडित ने वैदिक मंत्रोचार के साथ कार्यक्रम संपन्न कराया। इसके उपरांत समिति द्वारा मां काली को भोग प्रसाद अर्पित किया गया। नदी पुल पर स्थित श्री सेतुबंध रामेश्वरम मंदिर पर पंडित राम कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान शिव का पंचामृत अभिषेक किया गया। इस दौरान भगवान शिव से सभी जनमानस के कल्याण की कामना की गई। समिति के अध्यक्ष पंडित बृजेश चतुर्वेदी ने बताया कि भगवान राम ने रावण वध के पूर्व अष्टमी के दिन मां जगदंबा की शक्ति पूजा की थी। जिस पर प्रसन्न होकर दुर्गा माता ने भगवान राम को विजय होने का वरदान दिया था।
विज्ञापन

भगवान राम ने रामेश्वरम में पूजन किया था। समिति के महामंत्री प्रबल सक्सेना ने कहा कि यह प्राचीन परंपरा का निर्वहन समिति द्वारा निरंतर किया जा रहा है। समिति के उपाध्यक्ष राजेश दुबे ने कहा कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस मौके पर श्यामा कांत चौबे, रमेश रावत, जगदीश पाठक, राजेश दुबे, अमित तिवारी, हरविंदर सलूजा, चंद्रशेखर राठौर, रत्नेश तिवारी, चंद्रभान सिंह, उदल सिंह, राम सिंह, महेश सिंह, अवधेश कौशिक, हरिमोहन चौरसिया, धर्मेंद्र चौबे, राकेश तामिया, शिवकुमार शर्मा, मुन्ना त्यागी सहित समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

श्री रघुनाथ जी मंदिर में पूजा करते रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति के सदस्य

श्री रघुनाथ जी मंदिर में पूजा करते रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति के सदस्य- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed