फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Vigilance camped to investigate the property of former Municipal President

Lalitpur News: पूर्व पालिकाध्यक्ष की संपत्ति की जांच को विजिलेंस ने डाला डेरा

Sat, 10 Feb 2024 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Vigilance camped to investigate the property of former Municipal President
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश खटीक की संपत्ति की जांच के लिए विजिलेंस टीम ने यहां डेरा डाल रखा है। टीम सन 2000 से लेकर अभी तक क्रय-विक्रय की गई जमीनों का स्थलीय निरीक्षण कर रही है। राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दो दिनों से डेरा डाले हुए है, अनुमान है कि आय से अधिक संपत्ति का ब्यौरा खंगाला जा रहा है।
पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश खटीक व उनके पुत्रों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। उनके परिवार की संपत्ति को कुर्क भी किया गया है। अब उनकी संपत्ति की जांच विजिलेंस कर रही है। इसके लिए झांसी से एक टीम यहां पहुंची है। उक्त टीम मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी है। राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि टीम ने शहर व उसके आसपास रोड़ा, चंदेरा, सिलगन व जुगपुरा आदि में जमीनों का स्थलीय निरीक्षण किया है, लेकिन इस बारे में कोई अधिकारी खुलकर कहने को तैयार नहीं है। वहीं, यह प्रकरण शहर में चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन

---------------
पुत्र के भाजपा में शामिल होने के बाद भी नहीं थमीं मुश्किलें
दिन रात भाजपा सरकार को कोसने वाले पूर्व पालिकाध्यक्ष के पुत्र राजकुमार खटीक जो वर्तमान में सिलावन से जिला पंचायत सदस्य हैं, उसने लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष भाजपा की प्राथमिकता सदस्यता ले ली है। माना जा रहा था कि अब पूर्व पालिकाध्यक्ष पर कार्रवाई का सिलसिला थम जाएगा, लेकिन ऐसा दिखाई नहीं दे रहा है।

शहर की रामलीला रेलवे क्रांसिग से असम रोड जाने वाली सड़क किनारे खड़े गन्ना लदे वाहन के चलते लगा 

शहर की रामलीला रेलवे क्रांसिग से असम रोड जाने वाली सड़क किनारे खड़े गन्ना लदे वाहन के चलते लगा 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed