{"_id":"6689dc87d8f778e33708be04","slug":"vigilance-and-caution-can-save-you-from-becoming-a-victim-of-cyber-crime-asp-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-117306-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजगता और सावधानी साइबर अपराध का शिकार होने से बचा सकती: एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजगता और सावधानी साइबर अपराध का शिकार होने से बचा सकती: एएसपी
विज्ञापन
ललितपुर। सर्तकता, सजगता और सावधानी ही साइबर अपराध का शिकार होने से बचा सकती है। दीपचंद चौधरी महाविद्यालय में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हुई पुलिस की पाठशाला में ये बात अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने कही। छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया प्लेटफार्म का प्रयोग करने के दौरान सावधानी बरतने के लिए कहा। विद्यार्थियों ने एएसपी से साइबर अपराध को लेकर कुछ सवाल भी पूछे, जिनके उन्होंने जवाब दिए।
एएसपी ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया। कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग लोग वर्तमान में ज्यादा कर रहे हैं। लोग कहीं घूमने जाते हैं तो सोशल मीडिया पर फोटो और लोकेशन शेयर करते हैं। साइबर अपराधी आपकी इसी गलती का फायदा उठा लेते हैं। इंस्टाग्राम पर रील और वीडियो बनाने का फायदा भी साइबर अपराधी उठाते हैं और आसानी से लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं। इसके लिए सजगता, सतर्कता और सावधानी बरतने से ही बचाव हो सकता है। एएसपी ने कहा कि साइबर अपराधी ई-मेल, लिंक भेजकर निजी जानकारी चोरी करते हैं। फिर ब्लैकमेल कर पैसा वसूलते हैं। मोबाइल और ई-मेल पर आने वाले अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। ई-मेल आईडी और सोशल मीडिया अकाउंट के पासवर्ड मजबूत बनाने चाहिए। साइबर क्राइम थाना टीम के अबु हसन ने पाठशाला में मौजूद छात्र-छात्राओं को व्हाट्स-एप हैक होने और उससे बचाव के तरीके बताए। साथ में व्हाट्स-एप को हैक होने से बचाने और सुरक्षित रखने के लिए सभी से उनके मोबाइल फोन के व्हाट्स-एप टूल किट के जरिए सुरक्षित कराया। साइबर अपराध का शिकार होने से बचने के अन्य तरीके भी बताए। इस दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक कमलेश चौधरी, प्रदीप चौधरी, प्रवीण चौधरी, प्राचार्य डॉ. जेएस तोमर, शिक्षक बृजेश पटेरिया, अभिषेक रावत, रोहित रावत, अतुल सोनी, राकेश राजन, आदित्य मिश्रा, शिवांगी सिंघई, चेल्सी जैन, प्रदीप कुमार मौजूद रहे। संचालन खुशबू सिद्दीकी ने किया।-- -- -- -- --
छात्राएं डरें नहीं, पुलिस की मदद लें
एएसपी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति छात्राओं को परेशान करता है, उनका पीछा करता है या फोन करके धमकी देता है तो डरने की जरूरत नहीं है। इस बात को अपने अभिभावकों को जरूर बताएं। पुलिस की भी मदद लें। कोतवाली, थानों में महिला हेल्प डेस्क पर महिला पुलिसकर्मी से शिकायत कर सकते हैं या फिर डायल-112 या 1090 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। पुलिस उनकी सहायता करेगी।
विज्ञापन
-- -- --
फोटो- 08, 09, 10
छात्राओं ने पूछे सवाल, एएसपी ने दिया जवाब
........................................................
सवाल : छात्रा चांदनी कुशवाहा ने पूछा कि वह लोग मेहनत से पढ़ाई करते हैं। लेकिन पेपर लीक हो जाते हैं। हाल ही नीट परीक्षा में गड़बड़ी हुई है। ऐसा होने से तो वह लोग कोई परीक्षा नहीं दे पाएंगे।
जवाब : एएसपी ने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए शासन द्वारा कड़े नियम और कानून लागू किए गए हैं। छात्रों के भविष्य को लेकर शासन-प्रशासन हमेशा गंभीर है।
सवाल : छात्रा संजना ने पूछा कि सोशल मीडिया का प्रयोग करने के दौरान उन्हें किस प्रकार की सावधानी बरतनी चाहिए।
जवाब : एएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी, सतर्कता और सजगता से करना चाहिए। किसी प्रकार के अनावश्यक लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। अपना पासवर्ड, निजी जानकारी किसी से साझा नहीं करनी चाहिए। अनजान लोगों से बातचीत करने से बचना चाहिए।
सवाल : छात्रा प्रेरणा ने पूछा कि उन्हें पुलिस अफसर बनने के लिए क्या करना चाहिए और कौन सी परीक्षा पास करनी होगी।
जवाब : एएसपी ने बताया कि पुलिस अफसर बनने के लिए उन्हें मेहनत से मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए। उच्च अधिकारी बनने के लिए यूपीएससी और पीसीएस की परीक्षा देनी चाहिए। इसके लिए समय-समय पर परीक्षा होती है। वह भी यूपीएससी परीक्षा करने के बाद सीओ के पद पर नियुक्त हुए थे। इसके बाद प्रमोशन मिलने पर एएसपी बने।
-- -- -- -
सवाल पूछने पर छात्राओं को किया पुरस्कृत
पुलिस की पाठशाला में छात्राओं से पुलिस अफसर ने सवाल पूछे। सही जवाब देने वाली छात्राओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
एएसपी ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया। कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग लोग वर्तमान में ज्यादा कर रहे हैं। लोग कहीं घूमने जाते हैं तो सोशल मीडिया पर फोटो और लोकेशन शेयर करते हैं। साइबर अपराधी आपकी इसी गलती का फायदा उठा लेते हैं। इंस्टाग्राम पर रील और वीडियो बनाने का फायदा भी साइबर अपराधी उठाते हैं और आसानी से लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं। इसके लिए सजगता, सतर्कता और सावधानी बरतने से ही बचाव हो सकता है। एएसपी ने कहा कि साइबर अपराधी ई-मेल, लिंक भेजकर निजी जानकारी चोरी करते हैं। फिर ब्लैकमेल कर पैसा वसूलते हैं। मोबाइल और ई-मेल पर आने वाले अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। ई-मेल आईडी और सोशल मीडिया अकाउंट के पासवर्ड मजबूत बनाने चाहिए। साइबर क्राइम थाना टीम के अबु हसन ने पाठशाला में मौजूद छात्र-छात्राओं को व्हाट्स-एप हैक होने और उससे बचाव के तरीके बताए। साथ में व्हाट्स-एप को हैक होने से बचाने और सुरक्षित रखने के लिए सभी से उनके मोबाइल फोन के व्हाट्स-एप टूल किट के जरिए सुरक्षित कराया। साइबर अपराध का शिकार होने से बचने के अन्य तरीके भी बताए। इस दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक कमलेश चौधरी, प्रदीप चौधरी, प्रवीण चौधरी, प्राचार्य डॉ. जेएस तोमर, शिक्षक बृजेश पटेरिया, अभिषेक रावत, रोहित रावत, अतुल सोनी, राकेश राजन, आदित्य मिश्रा, शिवांगी सिंघई, चेल्सी जैन, प्रदीप कुमार मौजूद रहे। संचालन खुशबू सिद्दीकी ने किया।