{"_id":"6983916ab1f5f96b4900f24d","slug":"victims-who-came-to-the-public-hearing-should-get-speedy-justice-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-151115-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जनसुनवाई में आई पीड़िताओं को मिले त्वरित न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जनसुनवाई में आई पीड़िताओं को मिले त्वरित न्याय
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बुधवार को सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा की और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए दिलाने को अधिकारियों के लिए निर्देश दिए।
राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल ने जनसुवाई में कहा कि पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आज जो भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उनका निस्तारण अगली जनसुनवाई तक हो जाना चाहिए, यदि शिकायतें लंबित रहती हैं तो संबंधित अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार होंगे। बुधवार को 18 शिकायत पत्र प्राप्त हुए। इनमें आठ शिकायतें पुलिस से संबंधित, पांच शिकायतें राशन कार्ड संबंंधी, एक शिकायत तहसील संबंधी, एक शिकायत वृद्धावस्था पेंशन संबंधी, एक सहायता संबंधी, एक आवास योजना एवं एक शिकायत आयुष्मान कार्ड योजना संबंधी आई। इनके निस्तारण के निर्देश दिए गए। जनसुवाई के दौरान उप जिलाधिकारी भूपेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद, जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह आदि उपस्थित रहे।