{"_id":"6669fecbbe3f841d110d1224","slug":"vhp-and-bajrang-dal-demonstrated-against-the-attack-in-kashmir-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-116090-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कश्मीर में हमले के विरोध में विहिप और बजरंग दल ने किया प्रदर्शनं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कश्मीर में हमले के विरोध में विहिप और बजरंग दल ने किया प्रदर्शनं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बुधवार को घंटाघर पर जम्मू कश्मीर में तीर्थ यात्रियों की बस पर आतंकियों के हमले की घटना से आक्रोशित विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने घंटाघर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पाकिस्तान पोषित आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा है।
ज्ञापन में बताया कि जम्मू कश्मीर लम्बे समय से पाकिस्तान पोषित आतंकवाद का दंश झेल रहा है। धारा 370 हटने के बाद एक आशा की ज्योति जगी है, लेकिन लगता है उग्रवादियों का मनोबल अभी कम नहीं हुआ है।
हिंदुओं को चिह्नित करके उनकी हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं। इन सब के पीछे स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का हाथ है। नई सरकार के शपथ के समय इस प्रकार का दुस्साहसिक कृत्य करके इस्लामी आतंकवादियों ने देश की संप्रभुता को चुनौती दी है। बजरंग दल मारे गये हिंदू तीर्थ यात्रियों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण पाने के लिए निर्णायक और कठोर कदम उठाया जाना चाहिए। इस प्रकार के तत्वों को संरक्षण देने वाले आंतरिक व विदेशी तत्वों का भी कठोरता से समुचित इलाज हो।
विज्ञापन
ज्ञापन पर शुभम कौशिक, नवल सोनी, भरत रिछारिया, संजय जैन, विजय, अमन सोनी, विकास, सुधांशु हुंडैत के हस्ताक्षर बताए गए।इ