फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Venomous snake found in library; panic among students.

Lalitpur News: लाइब्रेरी में निकला जहरीला सांप, छात्रों में हड़कंप

Wed, 29 Jul 2026 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Venomous snake found in library; panic among students.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मड़ावरा। ग्राम पंचायत रनगांव द्वारा स्थापित की गई लाइब्रेरी में पढ़ने वाले छात्रों में उस समय हड़कंप मच गया जब मंगलवार सुबह लाइब्रेरी के भीतर एक जहरीला सांप घुस आया। काले रंग का जहरीला सांप अंदर घुसते ही जब छात्रों की नजर उस पर पड़ी तो चीख-पुकार मच गई।
गौरतलब है कि तहसील मुख्यालय की पड़ोसी ग्राम पंचायत रनगांव में सौजना रोड पर स्थित पंचायत भवन में लाइब्रेरी संचालित की जा रही है। जहरीले सांप को वहां मौजूद कुछ साहसी छात्रों ने मार दिया। लाइब्रेरी के अंदर जहरीले सांप के घुसने की घटना ने पंचायत की व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी है। लाइब्रेरी जाने वाले छात्रों ने बताया कि लाइब्रेरी में पंखे बंद पड़े रहते हैं, लाइब्रेरी व परिसर के आसपास नियमित साफ-सफाई नहीं कराई जाती। अंदर पक्षियों के घासफूस के घोंसले हैं, परिसर में झाड़-झंखाड़ उग आए हैं जहां पर जहरीले सांप-बिच्छू आदि के छिपने के लिए अनुकूल स्थान बना हुआ है। छात्रों ने लाइब्रेरी समेत परिसर में पर्याप्त सफाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


0000000000000

नजदीक ही है परिषदीय विद्यालय

गनीमत रही कि लाइब्रेरी में घुसते सांप को छात्रों ने देख लिया जिसके चलते कोई अप्रिय घटना होने से बच गई। गौरतलब है कि लाइब्रेरी के नजदीक ही परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय स्थित है जहां दर्जनों स्कूली छात्र आते-जाते हैं ऐसे हालात में जहरीले सांप और कीट उनके लिए खतरनाक हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000000

ग्राम पंचायत रनगांव स्थित लाइब्रेरी में सांप घुसने की जानकारी प्राप्त हुई है, वहां स्वयं जाकर सफाई व्यवस्था, विद्युत, पेयजल जैसी सुविधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।-आजम अली,खंड विकास अधिकारी मड़ावरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed