फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Vehicles occupying roadside footpaths; pedestrians walking on the road.

Lalitpur News: सड़क किनारे फुटपाथों पर वाहनों का कब्जा, सड़क पर चल रहे पैदल राहगीर

Wed, 05 Aug 2026 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Vehicles occupying roadside footpaths; pedestrians walking on the road.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सड़क किनारे पैदल राहगीरों को चलने के लिए बनाए गए फुटपाथों पर वाहनों का कब्जा हो गया है, जबकि पैदल राहगीर सड़क पर चलने को मजबूर हैं। ऐसे में दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। शहर के मुख्य तुवन चौराहा से वर्णी चौराहा, कलेक्ट्रेट रोड पर सड़क व कहीं फुटपाथों पर दो पहिया व चार पहिया वाहनों को रखा जा रहा है। इससे आम लोगों को फुटपाथ पर चलने के लिए जगह ही नहीं है।
ऐसे में लोगों को सड़कों पर चलने के दौरान परेशान होना पड़ रहा है। शुरुआत में नगर पालिका की ओर से कलेक्ट्रेट चौराहे पर फुटपाथ पर वाहन रखने वालों को रोकने के लिए दो कर्मचारियों को भी रखा गया था, जो वाहन चालकों को वाहन फुटपाथ पर नहीं रखने देते थे, लेकिन अब रखवाली करने वाली कर्मचारी भी नजर नहीं आते हैं। ऐसे में लोग कलेक्ट्रेट रोड पर फुटपाथ पर ही बिना किसी परवाह के वाहन रखकर चले जाते हैं और घंटों बाद अपना काम पूरा कर आराम से लौटते हैं। फुटपाथों पर यह नजारा पूरे दिन भर देखा जा सकता है, जब फुटपाथ को पार्किंग स्थल बनाकर वहां वाहन रखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

,-------------
फोटो-22
कैप्सन-
तुवन चौराहा से कलेक्ट्रेट रोड पर सड़क के दोनों ओर नगर पालिका ने बीते कुछ माह पहले ही जिलाधिकारी के निर्देश पर पैदल राहगीरों के लिए ऊंचा फुटपाथ का निर्माण कराया है। सड़क के दोनों ओर बने इन फुटपाथ पर अब दिन में पैदल राहगीरों काे चलने के लिए जगह नहीं है। चार पहिया और दो पहिया वाहनों से यह फुटपाथ कलक्ट्रेट चौराहे तक भरे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
फोटो-23
केैप्सन-तुवन चौराहा से वर्णी चौराहा तक मुख्य स्टेशन रोड के दोनों ओर दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों के बाहर दो पहिया व चार पहिया सड़क किनारे खड़े रहते हैं। इससे सड़क पर दौड़ते वाहनों से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। जबकि पूर्व में भी इस रोड पर सड़क किनारे फुटपाथ पर रास्ता नहीं मिलने के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और कुछ की तो यहां सड़क दुर्घटनाओं में जान तक चली गई है। जबकि वर्णी चौराहा के पास तो दुकानदारों ने सड़कों पर ही बेचने के सामानों को सजा रखा है।
----------
फोटो-24
कैप्सन-अजय प्रताप सिंह तोमर।
हर सड़क को अतिक्रमणमुक्त रखने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने भी दिया है, लेकिन शहर में इसका पालन नहीं हो रहा है। सड़कों के किनारे दुकानों का सामन रखकर अतिक्रमण कर रखा है। कलेक्ट्रेट रोड के फुटपाथ को भी वाहन पार्किंग बना दिया है।
-अजय प्रताप सिंह तोमर।
--------
फोटो-25
कैप्सन-कमलेश सराफ।
सड़कों के किनारे व्यापारियों व आमलोगों को अतिक्रमण के प्रति खुद ही जागरूक होना जरूरी है। अतिक्रमण से सड़क किनारे जगह नहीं होने से पैदल राहगीरों को मुश्किल तो होती ही है, दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। ऐसे में खुद ही अपना अतिक्रमण हटा लें, ताकि प्रशासन की कार्रवाई से भी बचा जा सके।

-कमलेश सराफ, व्यापारी।
----------
सड़क किनारे अवैध रूप से रखे सामानों को हटाने के लिए अभियान चलाकर हटवाया जाएगा। नो पार्किंग में रखे वाहनों के खिलाफ यातायात विभाग द्वारा कार्रवाई की जाती है।
-दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed