फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Vehicle parking is not the first name of recovery

नहीं थम रही वाहन पार्किंग के नाम पर वसूली

Mon, 02 May 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका सीमा के अंतर्गत वाहन पार्किंग के नाम पर की जा रही अवैध वसूली पर रोक नहीं लग पा रही है। टैक्सी यूनियन, आपे, पिकअप व ट्रक चालक नगर पालिका व पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते रहे हैं, लेकिन इस बार नगर पालिका कर्मी की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी ने अराजकतत्वों द्वारा अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप दी है।
विज्ञापन


नगर सीमा के अंदर संचालित टैक्सियों व आपे से नगर पालिका पार्किंग शुल्क वसूलती है। पार्किंग शुल्क वसूली के लिए विभाग ठेका प्रक्रिया अपनाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से टैक्सी व आपे पार्किंग शुल्क वसूली का ठेका नहीं हो पा रहा है। इसलिए वसूली का कार्य नगर पालिका कर्मचारी द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में पार्किंग वसूली का कार्य नगर पालिका में मुहर्रिर के पद पर तैनात एक कर्मचारी द्वारा किया जा रहा है। कर्मचारी ने 26 अप्रैल को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार को लिखित शिकायती पत्र देकर बताया कि नामजद दो युवकों द्वारा अवैध तरीके से टैक्सी संचालकों से पार्किंग शुल्क की वसूली की जा रही है। इससे विभाग को राजस्व वसूली की हानि हो रही है और विभाग की छवि भी धूमिल हो रही है। इस बात को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अधिकारी ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


वसूली के लिए लगाए बाहरी लोग
टूसीटर व आपे टैक्सी पार्किंग शुल्क वसूली का ठेका नहीं होने के कारण नगर पालिका ने विभागीय कर्मचारी को पार्किंग शुल्क वसूली की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि विभाग को राजस्व की क्षति नहीं पहुंचे। लेकिन, नगर पालिका कर्मचारी ने बिना विभागीय अधिकारियों की अनुमति के गैर विभागीय लोगों को पार्किंग शुल्क की वसूली करने के लिए लगा लिया है। इन बाहरी लोगों द्वारा मनमाने तरीके से वसूली की जा रही है। विगत 26 अप्रैल को टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों व टैक्सी चालकों ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क वसूली करने का आरोप लगाया था और नगर पालिका द्वारा काटी जाने वाली पर्ची भी कोतवाली पुलिस के सामने पेश की थी। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को सुपर मार्केट में वसूली करते हुए पकड़ा था। पुलिस ने नपा कर्मचारी से पूछताछ की थी, जिसमें उसने बताया था कि पकड़े गए दोनों युवक उसने तैनात किए हैं, उसकी गैर उपस्थित में उक्त युवक वसूली का कार्य करते हैं। इस बात पर पुलिस ने कर्मचारी को निर्देश दिए थे कि वह उन सभी युवकों की जानकारी कोतवाली में उपलब्ध कराए जिनको उसने वसूली के लिए ेनियुक्त किया है, ताकि शहर में अवैधानिक तरीके से वसूली करने वाले अन्य लोगों को पकड़ा जा सके। नपा कर्मचारी द्वारा अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी पुलिस को उपलब्ध नहीं कराई है। पिछले करीब पांच दिनों से कर्मचारी द्वारा पार्किंग शुल्क की वसूली भी नहीं की जा रही है, जिससे विभाग को राजस्व की हानि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर की जा रही वसूली
नगर क्षेत्र में टैक्सियों की पार्किंग के लिए कोई स्थाई पार्किंग स्थल की व्यवस्था नहीं है। इसलिए शहर सीमा के भीतर चलने वाली सिटी टैक्सियों से वीर सावरकर चौक, तालाबपुरा, तुवन चौराहा, जेल चौराहा व इलाइट चौराहे पर पार्किंग वसूली की जा  ही है। इसके अलावा शहर से ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित आपे टैक्सियों से वसूली नदीपुल के पास, कैलगुवां तिराहे, इलाइट चौराहा, राजघाट मार्ग आदि स्थलों पर की जा रही है।


इस वर्ष बस स्टैंड व टैक्सी पार्किंग शुल्क वसूली का ठेका किसी ठेकेदार द्वारा नहीं लिया गया है, इसलिए विभागीय कर्मचारी को वसूली के लिए लगाया गया है। टूसीटर व आपे टैक्सी का पार्किंग शुल्क वसूलने के लिए नपा कर्मचारी को तैनात किया गया है और बाहरी किसी भी व्यक्ति को विभाग द्वारा वसूली के लिए अनुमति नहीं दी गई है। यदि बाहरी लोगों द्वारा बस स्टैंड व टैक्सी पार्किंग शुल्क की वसूली कराई जा रही है तो यह गलत है। कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-राकेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed