फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Vande Bharat can be given stoppage in Jhansi

Lalitpur News: वंदे भारत का झांसी में दिया जा सकता है ठहराव

Wed, 29 Mar 2023 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat can be given stoppage in Jhansi
झांसी। भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली के लिए चलाई जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को झांसी में भी ठहराव दिया जा सकता है। इसके लिए उच्च स्तर पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। दो-तीन दिन के भीतर इसे लेकर रेल प्रशासन फैसला ले सकता है।
विज्ञापन

रेलवे द्वारा जारी की गई समय सारिणी के अनुसार रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को सिर्फ आगरा कैंट स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। जबकि, यह गाड़ी झांसी से भी होकर गुजरेगी, लेकिन यहां रोकी नहीं जाएगी। लेकिन, अब इस दिशा में कार्यवाही शुरू कर दी गई है। गाड़ी को झांसी स्टेशन पर पांच मिनट का ठहराव देने की तैयारी की जा रही है। कमलापति स्टेशन शुरू होकर इस गाड़ी को पहला ठहराव झांसी में दिया जाएगा। इसके बाद आगरा में ठहराव होगा। इसी प्रकार नई दिल्ली से चलने वाली वंदे भारत का पहला ठहराव आगरा कैंट और दूसरा झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर होगा। गाड़ी का झांसी में ठहराव दिए जाने को लेकर दो-तीन दिन में रेल प्रशासन फैसला ले सकता है। हालांकि, इस संबंध में रेलवे के अधिकारी अभी कुछ कहने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

000000
स्टेशन पर पार्किंग को लेकर विवाद
झांसी। रेल प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन पर सोमवार से प्रीमियम पार्किंग की शुरुआत की गई। मंगलवार को इसे लेकर विवाद की स्थिति बनी रही। लोगों को प्रीमियम पार्किंग की जानकारी नहीं थी, लेकिन जब उनके चौपहिया वाहनों को रोककर पार्किंग शुल्क मांगा गया तो विवाद की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान सीपरी बाजार निवासी रामेश्वर ने आरोप लगाया कि रेलवे की ओर से पार्किंग स्थल पर एक लेन पिक एंड ड्रॉप रखी गई है। यहां लोग सवारियों को छोड़ने नि:शुल्क कार लेकर जा सकते हैं। लेकिन, पार्किंग स्थल पर तैनात कर्मचारियों ने इसका भी शुल्क मांगा। उन्होंने इसकी शिकायत रेल प्रशासन से की। वहीं, रेलवे के सीनियर डीसीएम शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि उनके पास शिकायत नहीं आई है। बावजूद जांच कराई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


परामर्शदात्री समिति के सदस्य बने डॉ. प्रदीप
झांसी। भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप तिवारी को क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति प्रयागराज जोन का सदस्य नामित किया गया है। इससे पहले भी वह दो बार स्थानीय रेल सलाहकार समिति और मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य रह चुके हैं। ब्यूरो

रेलवे राजभाषा के लक्ष्य हासिल करने की ओर अग्रसर
झांसी। मंगलवार को मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई, जिसमें मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष ने कहा कि झांसी मंडल राजभाषा कार्यान्वयन के लक्ष्यों को हासिल करने की ओर अग्रसर है। समिति के सदस्यों से उन्होंने कहा कि राजभाषा के जो लक्ष्य प्राप्त किए हैं, उन्हें कायम रखना होगा। इस दौरान अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी ने भी विचार प्रकट किए। रेल कर्मचारी बीके शर्मा, एसपी सत्यार्थी, राकेश कुमार सोनी, धर्मेंद्र सारांश व अभिषेक श्रीवास्तव ने काव्य पाठ किया। संचालन वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी केशव त्रिपाठी ने किया।


खजुराहो-कुरुक्षेत्र ट्रेन पानीपत तक ही जाएगी
झांसी। दिल्ली मंडल के दिल्ली अंबाला खंड में पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक का काम किया जाना है। इसके चलते 31 मार्च को 11841 खजुराहो-कुरुक्षेत्र ट्रेन पानीपत तक ही जाएगी। जबकि, 11842 कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक अप्रैल को पानीपत से चलेगी। इन दोनों गाड़ियों का दो दिन पानीपत-कुरुक्षेत्र के मध्य आवागमन निरस्त रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed